फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Weather hit: This time mangoes will be expensive and fade in taste

मौसम की मार : इस बार महंगा और स्वाद में फीका होगा आम

Fri, 05 May 2023 01:37 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Fri, 05 May 2023 01:37 AM IST
विज्ञापन
Weather hit: This time mangoes will be expensive and fade in taste
कायमगंज। बेमौसम बारिश ने गेहूं व अन्य फसलों को तो प्रभावित किया ही है। साथ ही मौसम में ठंडक का सबसे ज्यादा असर आम की फसल पर नजर आ रहा है। मौसम में ठंडक से आम की बढ़वार नहीं हुई। इस बार फसल 15 दिन लेट शुरू होना मानी जा रही है। मौसम में उतार-चढ़ाव से बागों में आम की फसल भी आधी नजर आ रही है।
विज्ञापन

कायमगंज क्षेत्र आम की पैदावार के मामले में मशहूर है। यहां का दशहरी आम आसपास जिलों के अलावा गैर प्रांतों में भी अपनी मिठास के लिए जाना जाता है। शुरुआती दौर में जब आम के पेड़ पर बौर आया तो बागवानों के चेहरे खिल उठे थे। इस साल पिछले साल के मुकाबले बंपर पैदावार होने की उम्मीद थी। शुरुआत से मौसम ने रुख बदल लिया। पुरवाई हवा और नमी के चलते बौर पेड़ों पर टिका ही नहीं। गिरना शुरू हो गया। बागवानों ने फसल को भुनगा रोग से बचाने के लिए तमाम स्प्रे किए। मौसम का साथ न मिलने से बौर गिरता ही चला गया। बची हुई कसर बेमौसम बारिश ने पूरी कर दी। बारिश से मौसम में ठंडक आ गई। जो आम के लिए काफी घातक है। जानकार बताते हैं कि आम के लिए पछुआ हवा मुफीद है। पछुआ हवा व गर्मी न मिलने से आम का डंठल कमजोर है और चेपी नहीं बन रही है। इससे हल्की हवा में ही आम गिर रहा है। बागों में आम की फसल आधी ही रह गई है।बागवानों को लागत निकालना भी मुश्किल हो रहा है। गांव पितौरा निवासी अमर सिंह गंगवार ने बताया इस साल मौसम की मार से बागों में फसल आधी ही बची है। इस बार आम बाजार में मंहगा और बेस्वाद होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed