{"_id":"1287a8e025e60d999aa29802382b4435","slug":"we-also-explains-at-fault-netaji-akilesh-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गलती पर हमको भी समझाते हैं नेताजी -अखिलेश ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गलती पर हमको भी समझाते हैं नेताजी -अखिलेश
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
Updated Mon, 13 Jul 2015 11:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि नेताजी गलती पर हमें भी समझाते हैं। कोई
विज्ञापन
काम होता है तो वह भी आपस में बैठ कर वार्ता करते हैं। उन्होंने यह बात
आईजी अमिताभ ठाकुर की ओर से सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव पर लगाए गए आरोप
के सवाल में कही। हालांकि अगले ही पल चुप हो गए और विकास की बातें करने
लगे।
फर्रुखाबाद पहुंचे मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पत्रकारोें के हर सवाल का बडे ही सधे अंदाज में जवाब दिया। कई सवालों का इशारों में जवाब दिया तो कुछ पर चुप्पी साधे रखी। भारत और पाकिस्तान के प्रधानमंत्रियों की मुलाकात को चल रही वार्ता के संबंध में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि इससे देश की आर्थिक व्यवस्था में सुधार होने की संभावना है। उन्होंने कहा कि
सरकार ने गरीबों के लिए पेंशन योजना चालू की। इसमें भ्रष्टाचार को रोकने के लिए टेक्नोलॉजी का प्रयोग किया जा रहा है। ताकि पात्र लोगों को सीधे लाभ मिल सके। पुलिस कर्मियों के आवासों के लिए 500 करोड़ दिया जाएगा। साथ ही पुलिस में 40 हजार और भर्ती की जाएगी। उन्होंने कहा कि लोहिया गांवों में सभी को बिजली मिलेगी। ग्वालियार से नेपाल बार्डर तक फोरलेन सड़क का निर्माण कराया जाएगा। इससे प्रदेश के लोगों को काफी राहत मिलेगी।