{"_id":"686972dd8b43102e7f03f404","slug":"waterlogging-on-the-road-to-bartal-since-last-one-month-no-one-to-listen-farrukhabad-news-c-222-1-frk1002-126440-2025-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: बरतल जाने वाले मार्ग पर एक माह से जलभराव, सुनने वाला कोई नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: बरतल जाने वाले मार्ग पर एक माह से जलभराव, सुनने वाला कोई नहीं
विज्ञापन
नवाबगंज। नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड संख्या 13 के मोहल्ला बरतल जाने वाले मार्ग पर लगभग एक माह से जलभराव है। चेयरमैन से लेकर अधिशासी अधिकारी से शिकायतें हो चुकी हैं, लेकिन सुनने वाला कोई नहीं है। नतीजतन जलभराव से होकर मोहल्लावासी गुजर रहे हैं।
वार्ड संख्या 13 के मोहल्ला बरतल जाने वाले मार्ग में करीब एक माह से जलभराव है। मोहल्ले वाले स्थानीय सभासद बृजमोहन दिवाकर से जलभराव की समस्या से निजात दिलाए जाने की मांग कर चुके हैं, लेकिन आज तक हुआ कुछ नहीं। जलभराव होने से राहगीरों के साथ ही स्कूली बच्चे भी गंदे पानी से होकर गुजरने को मजबूर हैं। सभासद बृजमोहन ने बताया कि उन्होंने नगर पंचायत अध्यक्ष व अधिशासी अधिकारी को समस्या से अवगत कराया था, लेकिन अभी तक जल निकासी का कोई इंतजाम नहीं कराया गया। ईओ प्रदीप सिंह वैश्य से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन बात नहीं हो सकी।
स्कूली बच्चे व दोपहिया वाहन चालक गिरकर होते चुटहिल
बरतल निवासी विमला देवी ने बताया कि एक माह से गली में जलभराव है। गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है। स्कूली बच्चे गिरकर चुटहिल हो जाते हैं। दोपहिया वाहन चालक आए दिन गिरते हैं।
विज्ञापन
न सुन रहे चेयरमैन न सभासद अंजली सक्सेना कहती हैं कि न तो चेयरमैन सुन रहे और न ही सभासद। वोट मांगने के दौरान तो यह लोग आते हैं, लेकिन फिर समस्याएं भूल जाते हैं। करीब एक माह से जलभराव है, लेकिन कोई भी सुनने वाला नहीं है।
बरतल वाली गली में जलभराव का मामला संज्ञान में है। जल्द ही जलभराव की समस्या से निजात दिलाई जाएगी। गंदे पानी को निकालने के लिए सक्शन मशीन लगवाएंगे।
- अनिल राजपूत, अध्यक्ष, नगर पंचायत नवाबगंज
जलभराव की जानकारी मिली है। पंप भेजकर पानी को निकलवाया जाएगा। बरसात के बाद स्थाई समाधान पर विचार करेंगे।
- प्रमोद कुमार वैश्य, ईओ नगर पंचायत नबावगंज