फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Water soluble fertilizers provide direct nutrition to plants

Farrukhabad News: जल विलय रासायनिक खादें पौधों को सीधा देती हैं पोषण

Thu, 14 Aug 2025 12:11 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 Aug 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
Water soluble fertilizers provide direct nutrition to plants
फोटो -09, खाद विक्रेताओं को प्र​शिक्षण देते अ​धिकारी ,संवाद
फर्रुखाबाद। शहर की सातनपुर मंडी स्थित इफको केंद्र पर बुधवार को सहकारी प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ। इसमें बताया गया कि जल विलय रासायनिक खादें फसलों में पौधों को सीधा पोषण देती हैं। अधिक उत्पादन के साथ जमीन की उर्वरा शक्ति भी सुरक्षित रहती है।
विज्ञापन

इफको केंद्र पर जिला कृषि अधिकारी बीके सिंह ने एआर कोऑपरेटिव अजय पालीवाल व इफको आगरा के उपमहाप्रबंधक डॉ.प्रहलाद सिंह के साथ प्रशिक्षण का शुभारंभ किया। यहां मौजूद किसानों व खाद विक्रेताओं को बताया गया कि जल विलय रासायनिक खाद नैनो यूरिया व डीएपी का छिड़काव सीधे फसल के पौधे को पोषक तत्व देता है।
विज्ञापन

सभी विक्रेता किसानों को इसके लिए जागरूक करें। रासायनिक खाद खेतों में अत्यधिक मात्रा में उपयोग करने से मिट्टी की उर्वरा शक्ति घटती जा रही है। यह भविष्य के लिए घातक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों ने फसलों को बीमारी व कीटों से बचाने के लिए 14 प्रकार के जल विलेय उत्पादों की भी जानकारी दी। यह उत्पाद खाद विक्रेताओं को दिए गए। कहा कि किसानों को फायदे बताकर स्वेच्छा से उत्पाद दें।

इससे उन्हें अच्छा उत्पादन मिलने के साथ जमीन की उर्वरा शक्ति बरकरार रखी जा सके। क्षेत्रीय प्रबंधक प्रदीप कुमार यादव, रामलोटन, शैलेंद्र सिंह, कपिल कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed