फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Water on the road, bike rider got stuck in a broken cross and fell down, unconscious due to electric shock

Farrukhabad News: सड़क पर पानी, टूटे क्रॉस में फंसकर गिरा बाइक सवार, करंट से अचेत

Mon, 30 Jun 2025 12:05 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 30 Jun 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
Water on the road, bike rider got stuck in a broken cross and fell down, unconscious due to electric shock
फर्रुखाबाद। बारिश के दौरान सड़क पर पानी भर जाने के कारण बाइक सवार को नाली का टूटा क्रॉस नजर नहीं आया। बाइक का पहिया टूटे क्रॉस में जाने से वह अनियंत्रित होकर वहीं गिर गया। पास लगे खंभे में उतरे करंट की चपेट में आने से वह अचेत हो गया। आसपास के लोगों ने किसी तरह से उसे खंभे से दूर किया। परिजन उसे अपने साथ अस्पताल ले गए।
विज्ञापन

शहर कोतवाली के मोहल्ला सिंधी काॅलोनी में कई साल से नाली का क्रॉस बीच से टूटा पड़ा है। रविवार शाम बारिश के दौरान एक बाइक पर दो युवक वहां से गुजरे। बाइक का पहिया टूटे क्रॉस में जाने से वह अनियंत्रित होकर गिर पड़े। बाइक चला रहा युवक पास में ही खड़े खंभे से टकरा गया। उसमें आ रहे करंट की चपेट में आकर वह अचेत हो गया। पीछे बैठे युवक ने चीख पुकार मचाई। राहगीरों ने हाथों में प्लास्टिक लगाकर किसी तरह युवक को खंभे से दूर किया। राहगीरों ने उसके सीने पर सीपीआर दिया, तो उसकी सांस आ गई। दोस्त उसे बीबीगंज घर लेकर चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed