फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Water level rises by 175 cm, Ganga near warning point

Farrukhabad News: 175 सेमी बढ़ा जलस्तर, चेतावनी बिंदु के करीब गंगा

Wed, 10 Jul 2024 02:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jul 2024 02:33 AM IST
विज्ञापन
Water level rises by 175 cm, Ganga near warning point
अमृतपुर(फर्रुखाबाद)। नरौरा बांध से छोड़े गए पानी के बाद गंगा का जलस्तर मंगलवार को 175 सेमी बढ़कर 134.45 मीटर पर पहुंच गया है। यह चेतावनी बिंदु 136.60 मीटर के करीब है। आधा दर्जन गांव के पास खेतों में पानी भरने से बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। दोनों नदियों का जलस्तर बढ़ने से ग्रामीण खौफजदा हैं।
विज्ञापन


नरौरा बांध से गंगा में एक लाख 15 हजार 180 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। इससे गंगा का जलस्तर और बढ़ने की आशंका है। इससे गंगा के किनारे बसे ग्रामीणों की दुश्वारियां बढ़ने वाली हैं। गांव रामपुर, जोगराजपुर, कंचनपुर सबलपुर, लायकपुर, तीसराम की मड़ैया, सुंदरपुर, हरसिंहपुर कायस्थ, ऊगरपुर, करनपुर घाट, कुड़री सारंगपुर आदि गांव के खेतों में गंगा की बाढ़ का पानी भरने लगा है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना कि इस तरह जलस्तर बढ़ा तो गांव में बाढ़ का पानी घुसने में ज्यादा समय नहीं लगेगा। पांचालघाट बंधा पर स्थित प्राथमिक विद्यालय में पानी भरने लगा है। प्रधानाध्यापिका मनीषा द्विवेदी ने कमरों से सामान निकलवाकर ऊंचे स्थान पर रखवाया। प्रधानाध्यापिका का कहना है कि विद्यालय का भवन सड़क से काफी नीचे बना है। इससे हर वर्ष बाढ़ का पानी भर जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामगंगा के जलस्तर में 10 सेमी वृद्धि के साथ 135.25 मीटर से बढ़कर 135.35 मीटर पर पहुंच गया है। रामगंगा का चेतावनी बिंदु 136.60 है। बइखो, हरेली, रामनगर बैराज से रामगंगा में 15785 क्यूसेक पानी और छोड़ा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed