{"_id":"5f43f65e8ebc3e3cbe1c36e0","slug":"water-farrukhabad-news-knp5786132104","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर पालिका के दो नलकूपों की मोटरें फुकीं, नहीं मिला पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर पालिका के दो नलकूपों की मोटरें फुकीं, नहीं मिला पानी
विज्ञापन
शहर के लाला सराय में लगा नलकूप। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। नगर पालिका परिषद में नलकूपों की मोटरों के फुंकने का सिलसिला थम नहीं रहा हैै। गुदड़ी का मोटर लग भी न पाया था कि मछली मंडी और नरेंद्र सरीन स्कूल के पास बने नलकूपों की मोटरें भी फुंक गईं हैं। दोनों स्थानों पर करीब एक हजार घरों में पानी की दिक्कत खड़ी हो गई है।
मछली मंडी और फतेहगढ़ के नरेंद्र सरीन स्कूल के पास लगा नलकूप ऑटोमेटिक है। लाल सराय स्थित मछली मंडी के पास लगे ट्रांसफार्मर में रविवार देर रात आग लग गई थी। इससे मोटर जल गई। रात के ही वक्त नरेंद्र सरीन स्कूल के पास लगे नलकूप की मोटर भी फुंक गई।
दोनों नलकूपों के बंद होने से एक हजार से अधिक घरों में पानी की किल्लत खड़ी हो गई है। मछली मंडी के नलकूप की जलापूर्ति डायरेक्ट होने से तलैया फजल इमाम, लाल सराय, बूरा वाली गली आदि मोहल्लों में पानी की आपूर्ति बंद हो गई।
विज्ञापन
इसी तरह नरेंद्र सरीन स्कूल के पास का नलकूप बंद होने से तीन मोहल्लों की जलापूर्ति पूरी तरह ठप रही। अब दोनों नलकूपों के दोबारा संचालन में दो-तीन दिन का वक्त लगेगा।
लालसराय और फतेहगढ़ जोन प्रभारी शशिभूषण उर्फ ब्रजभूषण सिंह ने बताया कि दोनों फुंकी मोटरों को निकलवा दिया गया है। मंगलवार शाम तक यदि मोटरें सही हो गईं, तो रात में ही डलवाकर बुधवार को पानी की आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी।