{"_id":"65e4c2ace4238d9c190afd63","slug":"watchmans-brother-made-his-wife-bleed-farrukhabad-news-c-222-1-frk1001-108942-2024-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: चौकीदार के भाई ने पत्नी को लहूलुहान किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: चौकीदार के भाई ने पत्नी को लहूलुहान किया
विज्ञापन
कायमगंज। चौकीदार के भाई ने पत्नी को ईंट व लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर दिया। परिजनों ने महिला को सीएचसी में भर्ती कराया।
गांव ज्योना निवासी चौकीदार का भाई रक्षपाल पत्नी श्रीदेवी (26) से आए दिन मारपीट करता था। इस पर उसके मायके वाले उसे बुला ले गए। 26 फरवरी को समझौते के तहत श्रीदेवी फिर ससुराल आ गईं। रविवार को पति ने फिर से लाठी-डंडे व ईंट से हमला कर गंभीर घायल कर दिया। परिजनों ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया।
श्रीदेवी की मां कलावती ने बताया कि उसकी बड़ी बेटी की भी ज्योना में शादी हुई है। दामाद रक्षपाल पत्नी पर शक करता है। उसे बहन के घर जाने से रोकता है। श्रीदेवी के चार बच्चे हैं। घायल महिला की मां की सूचना पर पुलिस ने मेडिकल परीक्षण कराया है। (संवाद)