फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Watchman murdered by hitting him with a brick

Farrukhabad News: चौकीदार की ईंट से कूंचकर हत्या

Sun, 09 Jun 2024 01:28 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jun 2024 01:28 AM IST
विज्ञापन
Watchman murdered by hitting him with a brick
मोहम्मदाबाद (फर्रुखाबाद)। निर्माणाधीन पानी की टंकी के चौकीदार की ईंट से प्रहार कर हत्या कर दी गई। भाई ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने परिवार के एक युवक सहित चार लोगों को हिरासत में ले लिया है। पोस्टमार्टम में वेदराम की सिर पर वजनदार वस्तु से प्रहार कर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

जिला हरदोई थाना पचदेवरा गांव भुलभुलागंज निवासी वेदराम (60) मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव पट्टी खुर्द में रहते हैं। इसी गांव में जल जीवन मिशन के तहत पानी की टंकी का निर्माण हो रहा है। एक वर्ष से वेदराम यहां चौकीदारी कर रहे है। शनिवार सुबह आठ बजे तक गांव में पानी नहीं आया। गांव के भूप सिंह ने मौके पर गए तो देखा चहारदीवारी के अंदर वेदराम मृत अवस्था में पड़े मिले।
विज्ञापन

भूप सिंह ने प्रधान प्रवीण पाल को सूचना दी। प्रधान की सूचना पर इंस्पेक्टर मनोज भाटी व फाेरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। कुछ देर बाद एसपी विकास कुमार, एएसपी डॉ संजय कुमार, सीओ अरुण कुमार भी वहां पहुंच गए। पुलिस को मौके पर वेदराम का मोबाइल, खून लगी ईट, गांव नगला समई की एक महिला का आधार कार्ड, एक चिलम व कई खाली पौवे पड़े मिले। वेदराम के कान, सिर व पैर में चोट के निशान थे। उसके शव को काफी दूर तक घसीटा गया था। पुलिस ने परिवारी युवक, एक महिला सहित चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया गया। ग्रामीणों ने बताया कि वेदराम शराब का आदी था। कई लोग यहां आते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाई जवाहरलाल ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। इसमें आरोप लगाया कि अज्ञात लोगों ने ईंट से प्रहार कर भाई की हत्या कर दी है।
एसपी विकास कुमार ने बताया कि चौकीदार का शव निर्माणाधीन टंकी परिसर में पड़ा मिला है। हत्या का मुकदमा दर्ज कर खुलासा करने के लिए टीमें लगा दी गई है। जल जीवन मिशन के मैनेजर अशोक शर्मा ने बताया कि वेदराम एक वर्ष से चौकीदारी कर रहा था।
सेल्समैन से पूछताछ कर खंगाले सीसीटीवी कैमरे
सीओ मोहम्मदाबाद अरुण कुमार ने घटनास्थल से पांच सौ मीटर दूरी पर देशी शराब के ठेके में जाकर सेल्समैन से पूछताछ की। वहां लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल कर शुक्रवार की रात व शाम को आने-जाने वाले लोगाें को देखा। वहीं फोरेंसिक टीम ने मौके पर नमूने एकत्र किए।

सात भाइयों में दूसरे नंबर का था चौकीदार
चौकीदार वेदराम आठ भाइयों में दूसरे नंबर का था। बड़े भाई प्रेमपाल, छोटे भाई सुरेश, दाताराम, शेर सिंह, रूपलाल, जवाहर लाल है। बहन कुंता देवी की गांव मधवापुर में शादी हुई थी। वेदराम का वहां आना-जाना था। गांव नगला चूड़ा में उसकी बुआ ब्याही है। वेदाराम कभी-कभी वहां भी जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed