{"_id":"5e5a729e8ebc3ef3ba5cf32c","slug":"watching-the-live-broadcast-of-prime-minister-distributed-kcc-to-farmers-farrukhabad-news-knp547651556","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री का लाइव प्रसारण देख किसानों को केसीसी बांटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानमंत्री का लाइव प्रसारण देख किसानों को केसीसी बांटे
विज्ञापन
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का एक वर्ष पूरा होने पर लाभार्थी किसानों के केसीसी बनाए गए। 20 दिन के इस अभियान में जिले के 12 हजार 276 किसानों के केसीसी बनाकर उन्हें 122.76 करोड़ का ऋण स्वीकृत किया गया। शनिवार को कलक्ट्रेट सभागार में कार्यक्रम आयोजित कर प्रधानमंत्री का सीधा प्रसारण दिखाया गया। मुख्य विकास अधिकारी ने 70 किसानों को केसीसी वितरित किए।
केंद्र सरकार के आदेश पर प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के लाभार्थियों के केसीसी (किसान क्रेडिट कार्ड) बनाने के लिए आठ फरवरी से अभियान चलाया गया।
जिले में 12313 केसीसी बनाने का लक्ष्य था। कृषि विभाग, राजस्व विभाग व बैंकों के सहयोग से 12 हजार 276 केसीसी बनाए गए। शनिवार को कलक्ट्रेट सभागार में कार्यक्रम आयोजित कर अधिकारियों ने किसानों के साथ प्रधानमंत्री का लाइव प्रसारण देखा।
प्रधानमंत्री ने चित्रकूट में केेसीसी वितरित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सीडीओ डा. राजेंद्र पैंसिया ने 70 किसानों को केसीसी वितरित किए। वहीं विभिन्न बैंकों द्वारा 6732 किसानों को 67 करोड़ 32 लाख का ऋण वितरित किया गया।
विज्ञापन
उपकृषि निदेशक राजकुमार, जिला कृषि अधिकारी डा.राकेश कुमार सिंह, जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक डीएन पाल आदि अधिकारी व किसान मौजूद रहे।