फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Washing center operator shot, condition critical

धुलाई केंद्र संचालक के गोली मारी, हालत गंभीर

Mon, 08 Feb 2021 09:59 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 08 Feb 2021 09:59 PM IST
विज्ञापन
Washing center operator shot, condition critical
धुलाई केंद्र संचालक को गोली मारी, हालत गंभीर
विज्ञापन

नवाबगंज। धुलाई केंद्र संचालक को अज्ञात लोगों ने रविवार देर रात गोली मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे लोहिया अस्पताल से सैफई रेफर कर दिया गया। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
गांव सिरमौरा बांगर निवासी जयवीर सिंह(45) रविवार रात फर्रुखाबाद रोड से गांव हुसैनपुर जाने वाले मार्ग पर स्थित अपनी वाहन धुलाई की दुकान पर बैठा था। देर रात कुछ लोग दुकान पर आए और मारपीट करते हुए उसे खेतों में खींच ले गए। तभी उसका पुत्र अपलेंद्र सिंह दुकान पर पहुंचा। खेत से गोली चलने की आवाज आई तो अपलेंद्र उस ओर गया तो जयवीर लहूलुहान हालत में सरसों के खेत में पड़ा था। ये देख बेटा चीख पड़ा।
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे निवर्तमान प्रधान जाहर सिंह यादव व उनके पुत्र अमित यादव ने पुलिस को सूचना दी। एसआई आशू कुमार के पहुंचने पर जाहर सिंह निजी कार से घायल को लोहिया अस्पताल ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पेट मेें गोली लगने से जयवीर की हालत गंभीर देखकर डॉक्टर ने सैफई रेफर कर दिया। पुलिस ने पुत्र अपलेंद्र की तहरीर पर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसओ पूनम जादौन ने बताया कि जयवीर के गोली मारने के मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। गोली मारने के कारणों व हमलावरों के बारे में छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed