{"_id":"57167d594f1c1b32668b45f7","slug":"was-a-celebration-of-mahavir-jayanti","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूमधाम से मनाई गई महावीर जयंती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूमधाम से मनाई गई महावीर जयंती
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद
Updated Wed, 20 Apr 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
शोभायात्रा में शामिल समाज के लोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। भगवान महावीर जयंती पर मंगलवार को शहर में धूमधाम से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का जगह-जगह फूल बरसाकर स्वागत किया गया। शोभायात्रा समापन पर भगवान आदिनाथ की मूर्ति का अभिषेक किया गया। इससे बाद प्रसाद बांटा गया।
जैन समाज की ओर से शहर में भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव का आयोजन चल रहा है। इसके अंतर्गत मंगलवार को सधवाड़ा स्थित जैन मंदिर से भगवान महावीर की आरती के साथ भगवान महावीर शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ। फूलमालाओं से सजी बैलगाड़ी के रथ पर भगवान आदिनाथ की मूर्ति और दूसरे रथ पर भगवान महावीर के चित्र रखे थे।
इंद्र के स्वरूप में अजीत जैन, सिन्नू जैन, और शरन जैन रथ पर सवार थे। शोभायात्रा के साथ चल रहे बैंडबाजे की धुन पर युवा थिरक रहे थे। शोभायात्रा का नेहरू रोड पर समाजसेवी निमिष टंडन ने स्वागत किया। शोभायात्रा साहबगंज चौराहा, नाला मछरट्टा, लोहाई रोड, त्रिपोलिया चौक, नेहरू रोड, घुमना बाजार, लालसराय, लालदरवाजा से होते हुई फतेहगढ़-फर्रुखाबाद मार्ग पर स्थित जैन वाटिका (लल्ला हकीम बाग) पहुंची।
विज्ञापन
यहां पूजा-अर्चना के बाद शोभायात्रा वापस इन्हीं मार्गों से होते हुए जैन मंदिर सधवाड़ा पर समाप्त हुई। समापन के बाद रथ पर सवार इंद्र के स्वरूपों ने भगवान आदिनाथ की मूर्ति का जलाभिषेक व रुद्राभिषेक किया। इसके बाद प्रसाद का वितरण किया गया। शोभायात्रा में सपा जिलाध्यक्ष चंद्रपाल यादव, मोहन अग्रवाल, विश्वास गुप्ता, अध्यक्ष ऋषभ शरण जैन, कार्यकारी अध्यक्ष प्रमोद जैन, महामंत्री दिलीप जैन, सह मंत्री शैलेंद्र जैन, कोषाध्यक्ष दीपक जैन, विशाल जैन, प्रदीप जैन, अमन जैन, आमोद जैन, अतुल जैन, मयंक जैन, अर्चना जैन, साधना जैन, राशि जैन, राखी जैन, गुड्डी जैन, प्रियंका जैन, ममता जैन, प्रवीन जैन, मोहित जैन आदि शामिल रहे।
उधर, पक्का पुल पर कन्हैयालाल जैन की ओर से भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे मेें राहगीरों ने प्रसाद चखा। कन्हैयालाल जैन ने कहा कि भगवान महावीर के उपदेशों में बाहरी शत्रुओं से युद्ध करने से पहले अपनी आत्मा के साथ युद्ध करके उसको स्वच्छ बनाने की नसीहत दी गई है। इससे मनुष्य अपने मन और इंद्रियों पर विजय प्राप्त कर लेता है।
इस दौरान पूनम जैन, कल्पना जैन, प्रशांत जैन, वीरू जैन, अजीत दिवाकर, राधेश्याम गर्ग, संजय गर्ग, आलोक गुप्ता, राजेंद्रनाथ, प्रांजलि जैन, प्रियंकर जैन, पवन कुमार जैन आदि मौजूद रहे। वहीं, भगवान महावीर के जन्मोत्सव पर जैन वाटिका में शांति धारा से अभिषेक किया गया। इंद्र बने अनुयायियों ने भगवान की सेवा कर भोग लगाया। भगवान दिगंबर जैन ही आरती उताकर प्रसाद वितरण किया। इस दौरान निकली शोभा यात्रा में महिलाओं ने बढ़चढ़ कर भागीदारी की। सांसद प्रतिनिधि संजय गर्ग ने अपने प्रतिष्ठान के बाहर शोभायात्रा पर पुष्प वर्षा कर भगवान महावीर की आरती उतारी।
कायमगंज नगर के बजरिया दिगंबर मंदिर से भगवान महावीर जयंती पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इंद्र बने प्रमोद कुमार जैन, संत कुबेर बने शिवांग जैन, कार्तिक बने सर्वेंद्र जैन, इंद्र ज्ञायग जैन, पंकज जैन ने शोभा यात्रा में भगवान महावीर की सेवा की। यात्रा बजरिया श्यामा गेट, चौराहा गल्ला मंडी, गुरुद्वारा पटवन गली होती हुई दिगंबर जैन मंदिर समाप्त हुई। यात्रा के समापन के बाद जैन धर्मशाला में सांस्कृतिक कार्यक्रमो का आयोजन किया गया। इसमें समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस मौके पर नरेश चंद्र जैन, मनीष जैन, प्रमोद कुमार जैन, नागेंद्र जैन, पवन कुमार जैन, कमलेश जैन, सुदेश जैन, अनवर जैन, वसीम जैन, मोहित जैन, प्रभाकर जैन, रेखा जैन, नवी जैन, सफी जैन, अश्वनी जैन, श्वेता जैन, रविकांत जैन आदि मौजूद रहे।