फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Warrant issued against former SP MLA Urmila Rajput accused in fraud case

फर्रुखाबाद: धोखाधड़ी के मुकदमे में आरोपी सपा की पूर्व विधायक उर्मिला राजपूत के खिलाफ वारंट जारी

Thu, 19 Aug 2021 07:40 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 19 Aug 2021 07:40 PM IST
सार

संपत्ति की कीमत करीब तीन करोड़ 30 लाख 31 हजार रुपये है। जमीन पर अवैध तरीके से कब्जा करने के मामले में जिलाधिकारी ने उर्मिला राजपूत को भूमाफिया घोषित कर दिया था।

विज्ञापन
Warrant issued against former SP MLA Urmila Rajput accused in fraud case
सपा की पूर्व विधायक उर्मिला राजपूत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रवीण कुमार त्यागी ने धोखाधड़ी के मुकदमे में आरोपी सपा की पूर्व विधायक उर्मिला राजपूत के खिलाफ जमानती वारंट जारी किया है। उनके खिलाफ वक्फ संपत्ति को कूटरचित तरीके से अपने नाम वसीयत कराने का मुकदमा दर्ज है।
विज्ञापन


जिला अल्पसंख्यक अधिकारी/सहायक सर्वे वक्फ आयुक्त छोटेलाल ने गल्ला मंडी निवासी सपा नेता पूर्व विधायक उर्मिला राजपूत के खिलाफ तीन सितंबर 2020 को मऊदरवाजा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें आरोप है कि उर्मिला राजपूत ने सत्ता का अनुचित प्रयोग कर ग्राम नूरपुर में स्थित वक्फ की भूमि कूटचरित तरीके से अपने नाम वसीयत कराकर कब्जा कर लिया था।
विज्ञापन


संपत्ति की कीमत करीब तीन करोड़ 30 लाख 31 हजार रुपये है। जमीन पर अवैध तरीके से कब्जा करने के मामले में जिलाधिकारी ने उर्मिला राजपूत को भूमाफिया घोषित कर दिया था। विवेचक ने जून 2021 में अदालत में आरोप पत्र दाखिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोर्ट से पूर्व विधायक को समन जारी किया गया लेकिन वह अदालत में हाजिर नहीं हुईं। इस पर सीजेएम ने उर्मिला राजपूत के खिलाफ 20 हजार रुपये का जमानती वारंट जारी किया है। मऊदरवाजा थानाध्यक्ष को वारंट तामील कराने का आदेश दिया गया है। मुकदमे में 26 अगस्त 2021 की तारीख लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed