{"_id":"68dad4e3dab19a40960c17c5","slug":"wanted-gangster-injured-in-encounter-shot-in-leg-farrukhabad-news-c-222-1-ka11004-130677-2025-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: मुठभेड़ में घायल गैंगस्टर का वांछित, पैर में लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: मुठभेड़ में घायल गैंगस्टर का वांछित, पैर में लगी गोली
Tue, 30 Sep 2025 12:20 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Tue, 30 Sep 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
फोटो-09,जिला अस्पताल में भर्ती मुठभेड़ में घायल बदमाश अर्पित शाक्य।संवाद
कमालगंज। वाहन चेकिंग के दौरान रविवार देर रात पुलिस और गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लग गई। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार दरोगा संदीप कुमार, मूलेन्द्र सिंह व पुलिस बल के साथ भोजपुर मार्ग पर चेकिंग कर रहे थे। पुलिस के अनुसार उसी दौरान बाइक सवार एक युवक ने पुलिस को देखते ही फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने जवाबी फायरिंग में उसे घायल कर पकड़ा। आरोपी की पहचान अर्पित शाक्य, निवासी बबरापुर (कन्नौज) के रूप में हुई।
अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय कुमार ने बताया कि अर्पित पर फर्रुखाबाद, कन्नौज और शाहजहांपुर जिलों में 17 मुकदमे दर्ज हैं। वह गैंगस्टर एक्ट के मामले में फरार चल रहा था और उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस ने उसके पास से चोरी की बाइक, तमंचा, खोखा व कारतूस बरामद किए। घायल आरोपी को लोहिया अस्पताल रेफर कर उपचार कराया जा रहा है।