{"_id":"687a8c039231afcfe30fd447","slug":"waiting-for-the-complaint-police-will-go-to-gurugram-to-investigate-cctv-footage-farrukhabad-news-c-22-1-sknp1018-106838-2025-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: तहरीर का इंतजार, सीसीटीवी फुटेज खंगालने गुरुग्राम जाएगी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: तहरीर का इंतजार, सीसीटीवी फुटेज खंगालने गुरुग्राम जाएगी पुलिस
Fri, 18 Jul 2025 11:31 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Fri, 18 Jul 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। हरियाणा के गुरुग्राम से घर आते समय स्लीपर बस में हरदोई के यात्री की हत्या में पुलिस को तहरीर का इंतजार है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मुंह व नाक दबाकर हत्या का राज खुलने के बाद पुलिस सक्रिय है। अब सीसीटीवी फुटेज खंगालने गुरुग्राम जाने की तैयारी की जा रही है। पुलिस की बस के चालक-परिचालक पर भी नजर है।
हरदोई के थाना सांडी के गांव नयागांव निवासी पेट्रोल पंप कर्मी रामवरन यादव (45) का शव गुरुग्राम से आई स्लीपर बस में गुरुवार सुबह बरामद हुआ था। उसके सिर में गंभीर चोट के निशान थे। पुलिस प्रथम दृष्ट्या हादसा मान रही थी, मगर पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने हकीकत बयां कर दी। सूचना पर पहुंचे भाई रावेंद्र और हरिश्चंद्र, बहन सत्यवती ने हत्या की आशंका व्यक्त की थी।
उन्होंने बताया था कि भाई के पास 60 हजार से अधिक रुपये होने चाहिए थे। मगर मिले मात्र 6500 रुपये। पुलिस की पूछताछ में 32 सीट क्षमता वाली बस में 38 यात्री बताए गए। पुलिस ने परिजनों को तहरीर देने के लिए बुलाया है। तहरीर मिलने के बाद रिपोर्ट लिखकर एक टीम गुरुग्राम जाएगी। वहां से पुलिस बस भरते समय अधिकांश स्थानों की सीसीटीवी फुटेज खंगालेगी। उसमें संदिग्धों को चिह्नित किया जाएगा।
विज्ञापन
-परिजनों को तहरीर देने के लिए कह दिया हैै। रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। बस के स्टाफ से पूछताछ की जा रही है। गुरुग्राम से भी सीसीटीवी फुटेज जुटाई जाएगी। घटना का खुलासा करेंगे।
-कामता प्रसाद, प्रभारी थानाध्यक्ष, कादरीगेट।
-- -- -- -- -- -
टिकट बुकिंग के समय यात्रियों का मोबाइल नंबर न लेना मुसीबत
जिले से जयपुर, दिल्ली, गुरुग्राम आदि बड़े शहरों के लिए बड़ी संख्या में स्लीपर बसें चलती हैं। इनमें टिकट बुक करते समय यात्री का नाम और यात्रा का स्थान लिखा जाता है। बस संचालक यात्रियों का मोबाइल नंबर तक नहीं लिखतीं। जिस बस में शव बरामद हुआ, उसके यात्रियों का मोबाइल नंबर होता, तो पुलिस को खासी सहूलियत होती।