फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Voting today, 17.47 lakh voters will elect MP

Farrukhabad News: मतदान आज, 17.47 लाख मतदाता चुनेंगे सांसद

Mon, 13 May 2024 12:26 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 13 May 2024 12:26 AM IST
विज्ञापन
Voting today, 17.47 lakh voters will elect MP
फर्रुखाबाद। लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में जनपद में सोमवार को यानी आज मतदान है। लोकसभा क्षेत्र के 17.47 लाख मतदाता 1922 बूथों पर अपने अधिकार की बटन दबाकर आठ प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। इसमें आठ लाख से अधिक महिला मतदाता भी शामिल हैं।
विज्ञापन


जिले की लोकसभा सीट में पांच विधानसभा क्षेत्र आते हैं। इसमें जनपद के चार विधानसभा क्षेत्रों के अलावा जनपद एटा का विधानसभा क्षेत्र अलीगंज भी शामिल है। सांसद बनने के लिए आठ प्रत्याशी अपना भाग्य आजमा रहे हैं। चुनावी रण के योद्धाओं ने अब तक अपनी पूरी क्षमता दिखाकर मतदाताओं को तरह-तरह से रिझाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। लेकिन अब भाग्यविधाओं की बारी आ गई है। सुबह सात बजते ही सभी 1922 बूथों पर मतदान शुरू हो जाएगा। लोकतंत्र के प्रहरी ईवीएम की बटन दबाकर देश हित में अपने वोट की ताकत का एहसास कराएंगे। जिले के चारों विधानसभा क्षेत्र में कुल 13 लाख 96 हजार 429 मतदाता हैं। इसमें 7 लाख 49 हजार 701 पुरुष व 6 लाख 46 हजार 690 महिला मतदाता शामिल हैं। इसके अलावा लोकतंत्र के प्रहरियों में 38 किन्नर मतदाताओं की भी भागीदारी है। यह मतदाता 1527 बूथों पर जाकर अपने वोट की ताकत दिखाएंगे। वहीं, पांचवें विधानसभा क्षेत्र अलीगंज में कुल 3 लाख 50 हजार 748 मतदाता 395 बूथों पर जाकर मतदान करेंगे। इसमें 1,89,758 पुरुष, 1,60,983 महिला व सात किन्नर मतदाता शामिल हैं। लोकसभा सीट के पांचों विधानसभा क्षेत्र में कुल 17 लाख 47 हजार 177 भाग्यविधाता अपने लोकतांत्रिक अधिकार का बटन दबाकर चुनावी योद्धाओं के भाग्य ईवीएम में कैद करेंंगे। इसमें कुल 9,39,459 पुरुष, 8,07,673 महिला व 45 किन्नर मतदाता शामिल होंगे। विधानसभा क्षेत्र कायमगंज में सर्वाधिक 3,89,056 मतदाता व अमृतपुर में सबसे कम 3,15,992 मतदाता हैं।
विज्ञापन



किस विधानसभा क्षेत्र में कितने हैं मतदाता

विधानसभा क्षेत्र - पुरुष मतदाता- महिला मतदाता - कुल मतदाता
कायमगंज - 208543 - 180502 - 389056

अमृतपुर - 170656 - 145327 - 315992
फर्रुखाबाद - 197435 - 172337 - 369787

भोजपुर - 173067 - 148524 - 321594
अलीगंज - 189758 - 160983 - 350748

----------------------------------------------------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

कुल मतदाता - 9,39,459 - 8,07,673 - 17,47,177
-----------------------------------------------------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed