फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Voters showed enthusiasm, 62.84 percent votes cast

Farrukhabad News: मतदाताओं में दिखा जोश, 62.84 फीसदी पड़े वोट

Thu, 11 May 2023 11:43 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Thu, 11 May 2023 11:43 PM IST
विज्ञापन
Voters showed enthusiasm, 62.84 percent votes cast
फर्रुखाबाद। जनपद में निकाय चुनाव के दूसरे चरण में गुरुवार को मतदान हुआ। मतदान की इस परीक्षा को जिले के मतदाताओं ने जोश दिखाकर प्रथम श्रेणी में पास कर लिया। जिले के नौ निकायों में कुल 62.84 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
विज्ञापन

जनपद के नौ निकाय क्षेत्रों में दो नगर पालिका और सात नगर पंचायतें हैं। सुबह धीमी रफ्तार के साथ मतदान की शुरुआत हुई। दिन चढ़ने के साथ मतदाताओं का जोश भी बढ़ता गया। नगर पालिका फर्रुखाबाद में अध्यक्ष पद पर सीधी सरकार की नजर है। इसके बावजूद यहां सबसे कम 49.81 प्रतिशत मतदान हो सका। जबकि नवसृजित नगर पंचायत नवाबगंज में सर्वाधिक 75.28 प्रतिशत मतदान किया गया। यहां अध्यक्ष पद पर सर्वाधिक 35 प्रत्याशी भी मैदान में हैं। वहीं नगर पालिका कायमगंज में 65.85 प्रतिशत, नगर पंचायत मोहम्मदाबाद में 66.23 प्रतिशत, कमालगंज में 60.16 प्रतिशत, कंपिल में 68.50 प्रतिशत, शमसाबाद में 67.10 प्रतिशत, मतदान हुआ। नवसृजित नगर पंचायत संकिसा बसंतपुर में 61.35 प्रतिशत व खिमसेपुर में 51.29 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जिले के सभी नौ निकायों में औसतन मतदान 62.84 प्रतिशत रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन

------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed