फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Voters cards are not interested in getting links

वोटर कार्ड लिंक कराने में रुचि नहीं

Sun, 17 May 2015 11:57 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद Updated Sun, 17 May 2015 11:57 PM IST
विज्ञापन
मतदाता पहचान पत्र को आधार कार्ड से लिंक कराने के लिए रविवार को शहर के मतदान केंद्रों पर बीएलओ की ड्यूटी लगाई गई थी। अधिकतर मतदान केंद्रों पर बीएलओ हाथ पर हाथ बैठे नजर आए। केंद्रों का निरीक्षण करने पहुंचे उप जिलाधिकारी सदर ने इन्हें डोर टू डोर जाने के निर्देश दिए। मतदाताओं के न आने के कारण बीएलओ जल्द घर चले गए। कुछ बूथों पर एक या दो बीएलओ ही पहुंचे।
विज्ञापन


जिलाधिकारी ने बैठक कर आदेश दिए थे कि सभी मतदाताओं के पहचान पत्र आधार कार्ड से लिंक करने के लिए बीएलओ मतदान केंद्र पर बैठें। इस पर शहर के मतदान केंद्रों पर सुबह से ही बीएलओ जाकर बैठ गए। अधिकतर केंद्रों पर एक भी व्यक्ति पहचान पत्र लेकर आधार कार्ड से लिंक कराने नहीं आया। रामानंद बालिका इंटर कालेज में बीएलओ ममता मिश्रा, रेखा रानी और शशिप्रभा की ड्यूटी लगी थी। दोपहर करीब 12.30 बजे यहां उप जिलाधिकारी सुनील वर्मा पहुंचे। उन्हें
विज्ञापन


बीएलओ ने बताया कि सुबह से एक भी व्यक्ति मतदाता पहचान पत्र आधारकार्ड से लिंक कराने नहीं आया है। एसडीएम ने बीएलओ को निर्देश दिए कि दोपहर 2 बजे के बाद डोर टू डोर जाकर यह कार्य करें। रामानंद बालक इंटर कालेज में भी एक भी व्यक्ति नहीं आया था। बीएलओ अनुपम देवी, अभिषेक शाक्य, वीर सिंह और सुनीता कठेरिया बैठी हुई थीं। अभिषेक शाक्य ने बताया कि सुबह से बैठे हैं लेकिन कोई भी अपना पहचान पत्र आधार कार्ड से लिंक कराने नहीं आया। बद्री विशाल
विज्ञापन
विज्ञापन


डिग्री कालेज और जीजीआईसी इंटर कालेज में भी सन्नाटा पसरा रहा। फतेहगढ़ नगर के लाल स्कूल बूथ पर आंगनबाड़ी कार्यकत्री साधना चौहान फार्म लेकर बैठी थीं। बूथ पर कोई भी मतदाता आधार कार्ड संख्या, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी अंकित कराने नहीं आया। एमआईसी केंद्र पर चार बूथ हैं। 121 बूथ में बजाजा, संगत, रंगसाजान मोहल्ले आते हैं। बूथ संख्या 118 में मोहल्ला ग्वालटोली, बूथ 117 व 104 में अन्य मोहल्ले शामिल हैं। बूथ 121 की आंगनबाड़ी कार्यकत्री छाया

सक्सेना, ग्वालटोली की आंगनबाड़ी कार्यकत्री रुचि कनौजिया बूथ पर आईं। इन्होंने बताया कि दो मतदाता आए थे। यह अपना आधार कार्ड नंबर, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी लिखा गए हैं। बूथ 117 व 104 की बीएलओ केंद्र पर उपस्थित नहीं र्हुइं। पूर्व माध्यमिक विद्यालय फतेहगढ़ के  केंद्र पर तीन बूथ हैं। बूथ संख्या 113 मछली टोला की आंगनबाड़ी कार्यकत्री सुनीता मिश्रा उपस्थित हुईं। बूथ संख्या 103 व 114 की आंगनबाड़ी कार्यकत्री केंद्र पर नहीं आईं। यहां भी कोई मतदाता नहीं आया। पूरे दिन बैठने के बाद शाम को बीएलओ घर चली गई।

सीडीओ को पांच बीएलओ मिले गैरहाजिर
मुख्य विकास अधिकारी ने कस्बा स्थित मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान कई केंद्रों पर बीएलओ गैरहाजिर मिले। वहीं उन्होंने भाऊपुर चौरासी में बन रही सड़क मानक के अनुसार बनाने के निर्देश दिए। रविवार को मतदान केंद्रों पर आधार कार्ड को पहचान पत्र से लिंक करवाने के लिए बीएलओं की ड्यूटी लगाई गई थी। निरीक्षण के दौरान सीडीओ एसएन

शुक्ल को प्राइमरी पाठशाला जमापुर में बीएलओ श्रीप्रकाश, प्राइमरी पाठशाला महेशपुर में गीता देवी, प्राइमरी पाठशाला जैनापुर में सरिता देवी, निर्मला देवी और प्राइमरी पाठशाला भाऊपुर चौरासी में बीएलओ जयमाला गैरहाजिर मिलीं। उन्होंने कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद सीडीओ ने भाऊपुर संपर्क मार्ग से प्राइमरी पाठशाला तक बनाई जा रही सड़क की


गुणवत्ता परखी। गुणवत्ता ठीक न देख उन्होंने मानक के अनुसार निर्माण कराने के निर्देश दिए। विद्यालय में शौचालय गंदे देख प्रधान के भाई धर्मपाल को साफ कराने के निर्देश दिए। अनंतराम के दरवाजे से गंगा आश्रम तक निर्माणाधीन सड़क देखा। निर्माण कार्य ठीक न देख मानक के अनुसार सड़क का निर्माण कराने को कहा। सीडीओ के साथ तहसीलदार आरपी चौधरी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed