फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Voters Awareness Day rallies

मतदाता दिवस पर जागरूकता रैलियां

Mon, 26 Jan 2015 12:09 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद Updated Mon, 26 Jan 2015 12:09 AM IST
विज्ञापन
Voters Awareness Day rallies
मतदाता दिवस पर शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में रैली निकाल कर लोगाें को
विज्ञापन
जागरूक किया गया। भारत देश की यही पहचान, शत प्रतिशत करो मतदान के नारे बुलंद किए गए। इस बीच कई जगह प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। विजेता छात्र छात्राओं को प्रमाण पत्र वितरित किए गए।

जिलाधिकारी एनकेएस चौहान ने रविवार की सुबह मतदाता जागरूकता अभियान के तहत छात्र छात्राओं की रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में भारतीय महाविद्यालय, विद्या मंदिर कायमगंज, पीडी डिग्री कालेज, डीएन पीजी कालेज, राजकीय बालिका इंटर कालेज, राजकीय इंटर कालेज, रामानन्द बालक इंटर कालेज व भारतीय पाठशाला के छात्र-छात्राएं शामिल हुए।

यह रैली पीडी डिग्री कालेज से प्रारंभ होकर कलेक्ट्रेट पहुंची। सभागार में जिलाधिकारी ने सभी को मतदान करने की शपथ दिलाई। छात्र छात्राओं ने नाटक व सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए गए।  इस दौरान एसडीएम, जिला विद्यालय निरीक्षक भगवत पटेल,  प्राचार्य डा. विश्राम सिंह यादव, प्रधानाचार्या मीना यादव, प्रधानाचार्य गिरिजा शंकर, जिला स्काउट मास्टर चमन शुक्ला, व्यायाम शिक्षक नगर शैलेन्द्र गंगवार, व्यायाम शिक्षक कायमगंज

आलोक यादव, व्यायाम शिक्षक मनीष यादव, व्यायाम शिक्षक सुधीर कुशवाहा, व्यायाम शिक्षक शमसाबाद राजकुमार मौजूद रहे। बद्री विशाल पीजी कालेज के सभागार में मतदाता जागरूकता अभियान समिति के तत्वावधान में  मतदाता दिवस का आयोजन हुआ। इसमें प्राचार्य डा. आशुतोष कुमार चतुर्वेदी ने छात्र छात्राओं को मतदान के प्रति जागरूक किया। इनको जनप्रतिनिधि के चयन को खुद और परिवार के लोगों से मतदान कराने की शपथ दिलाई गई।

इस मौके पर हुई प्रतियोगिताओं के विजेताओं को प्रमाण पत्र दिए गए। इस दौरान उप प्राचार्य डा. एके शुक्ला, डा. श्रीकृष्ण गुप्ता, डा. आरएस त्रिपाठी, डा. एमके त्रिपाठी, डा. आर के तिवारी, समिति प्रभारी डा. एमएच सिद्दीकी, डा. शरद चंद्र मिश्रा उपजिलाधिकारी तहसीलदार सदर, डा. आरके तिवारी मौजूद रहे।

कायमगंज प्रतिनिधि के अनुसार विद्या मंदिर महाविद्यालय से छात्र-छात्राओं ने जागरूकता रैली निकाली गई। लक्ष्मी यदुनंदन महाविद्यालय और रामदर्शनी राजकीय इंटर कालेज के छात्र-छात्राओं ने भी जागरूकता रैली निकाली। रैली विद्या मंदिर महाविद्यालय से शुरू होकर लालकुअंा, गल्ला मंडी, मुख्य चौराहा, बजाजा, लोहाईबाजार, श्यामागेट, बजरिया, काजमखां होते हुए पुलगालिब पर पहुंचकर संपन्न हुई। रैली में शामिल छात्र हाथों में  आधी रोटी खाएंगे, वोट डालने जाएंगे, सारे काम छोड़ दो, सबसे पहले वोट दो, आपका मतदान लोकतंत्र की

जान नारे लिखी तख्तियां लिए थे। रैली के तहसील पहुंचने पर एसडीएम एके सिंह ने नए मतदाता बने छात्रों को पहचान पत्र वितरित किए। रैली में प्राचार्य डा. वीके गुप्ता, डा. डीपी राय, दिगेंद्र गंगवार, उदयभान सिंह, विजय कुमार, सर्वेश चंद्र, सचिन सिंह, कुलदीप आर्य, रवेंद्र सिंह शाक्य, डा. श्याम मिश्रा, डा. रश्मि गंगवार, मनोज कुमार, पवन बाथम, विनायक तिवारी आदि शामिल थे।

मोहम्मदाबाद प्रतिनिधि के अनुसार भारतीय विद्यालय इंटर कालेज से मतदाता जागरूकता रैली को जिलाधिकारी एनकेएस चौहान ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को कार्य निष्ठा, लगन और ईमानदारी से करना चाहिए। एसपी विजय यादव ने कहा कि विद्यालयों में भारत के भविष्य का निर्माण होता है। सत्यवती पब्लिक स्कूल में हुए कार्यक्रम में अधिकारियों को राजीव दुबे, हरीश दुबे, देवेश दुबे ने प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए।

इस दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक भगवत पटेल, जिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष मृत्युजंय शर्मा, प्रधानाचार्य ज्ञान प्रकाश शर्मा, प्रदीप यादव, शिवराम सिंह, गिरिमा पाल सिंह, बालकराम सिंह उपस्थित रहे। राजेपुर प्रतिनिधि के अनुसार उपजिलाधिकारी  अमृतपुर लालजी मिश्रा ने गंगापार महात्मा गांधी इंटर कालेज राजेपुर से मतदाता जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान तहसीलदार विनोद जोशी, प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह, जूनियर हाईस्कूल के प्रधानाध्यापक विश्राम सिंह यादव, महेश कुमार सिंह, विपिन अवस्थी व  प्रदीप कुमार मौजूद रहे।

प्रतियोगिताओं में यह रहे विजेता
बद्री विशाल डिग्री कालेज में हुई निबंध प्रतियोगिता बीए स्तर में मनीषा ने प्रथम, रीता देवी ने द्वितीय , आरती कुमारी तृतीय स्थान प्राप्त किया। एमए स्तर पर दिव्या ने प्रथम, ईशू शुक्ला ने द्वितीय और अर्चना वर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया है। स्लोगन में बीए स्तर पर सविता देवी,

रफत फातिमा ने प्रथम, रवि कुमार शर्मा, सीरीन फातिमा, नगीना ने द्वितीय, कृति शाक्य, आरती देवी ने तृतीय, एमए स्तर में खुश्बू गंगवार, ईशू शुक्ला ने प्रथम, दिव्या वाजपेई, मांडवी ने द्वितीय, श्रुति सक्सेना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया है। गीत प्रतियोगिता में लक्ष्मी गंगवार, शिल्पी कटियार ने प्रथम, अंजू सिंह ने द्वितीय और कंचन गिरि ने तृतीय स्थान प्राप्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed