{"_id":"6893a02d6e8df6cd04042a9b","slug":"volleyball-champion-robbed-at-gunpoint-jewelry-and-mobile-snatched-farrukhabad-news-c-222-1-ka11004-127965-2025-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: वॉलीबॉल चैंपियन से तमंचा दिखाकर लूट, आभूषण और मोबाइल छीना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: वॉलीबॉल चैंपियन से तमंचा दिखाकर लूट, आभूषण और मोबाइल छीना
विज्ञापन
सेवानिवृत्त सचिव यदुनाथ सिंह सोमवंशी।
कमालगंज। कस्बा शास्त्री नगर द्वितीय निवासी 80 वर्षीय यदुनाथ सिंह सोमवंशी जो सेवानिवृत्त सचिव और पूर्व राज्यस्तरीय वॉलीबॉल खिलाड़ी को मैच में रेफरी बनाने के बहाने बुलाकर मंगलवार को बदमाश ने लूट लिया।
युवक ने उन्हें तमंचा दिखाकर सोने की चेन, अंगूठी और मोबाइल छीन लिया और फरार हो गया। पीड़ित की पुत्री नीलम राठौर ने थाने पहुंचकर तहरीर दी। घटना के बाद इंस्पेक्टर राजीव कुमार और स्वाट टीम ने घटनास्थल पहुंचकर जांच की।
नीलम के अनुसार, मंगलवार दोपहर ढाई बजे एक युवक ने फोन कर यदुनाथ सिंह को याकूतगंज में वॉलीबॉल मैच में रेफरी बनने के लिए बुलाया। वह तीन बजे टेंपो से याकूतगंज क्रॉसिंग पहुंचे, जहां कॉल करने वाला युवक मिला और बताया कि मैदान बदल गया है। फिर वह उन्हें टेंपो से भोजपुर बघार स्थित हुसैनगंज गुमटी ले गया।
विज्ञापन
यहां उतरने के बाद युवक उन्हें पास के बाग में ले गया, जहां उसने गाली-गलौज कर तमंचा तान दिया और जेवर व मोबाइल छीन लिया। धमकी देकर आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा।