{"_id":"5713e54a4f1c1b0f3510fd69","slug":"vnroj-hit-by-car-upturned-one-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"वनरोज से टकरा कर कार पलटी, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वनरोज से टकरा कर कार पलटी, एक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद
Updated Mon, 18 Apr 2016 01:09 AM IST
विज्ञापन
हादसे में घायल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बारात से लौटते समय कार वनरोज से टकरा कर पलट गई। हादसे में एक की मौत हो गई, जबकि चालक समेत चार लोग घायल हो गए। घायलों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना पर परिवार के लोग आ गए। पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम को भेज दिया। थाना कंपिल के गांव कमरुद्दीन नगर निवासी अनिल कुमार के रिश्तेदार नरेंद्र कुमार निवासी धमीपुरवा थाना तिर्वा जिला कन्नौज की बारात शनिवार को जिला कानपुर नगर थाना बिल्हौर के गांव टीकापुरवा गई थी।
अनिल कुमार और उसकी बेटी आकांक्षा, रिश्तेदार गिरीशकुमार, ससुर राजेंद्र सिंह निवासी चिलसरा गढ़िया थाना शमसाबाद के साथ कार से बारात में शमिल होने के लिए गए थे। कार कमरुद्दीन नगर के शीशराम चला रहे थे। बारात में शमिल होने के बाद अनिल कुमार रविवार की तड़के वापस घर आने के लिए कार से आ रहे थे। थाना कमालगंज के गांव खुदागंज रेलवे क्रासिंग के पास अचानक सड़क पर वनरोज आ गया।
वनरोज से टकराकर कार बेकाबू होकर एक पेड़ से टकराने के बाद गड्डे में जाकर पलट गई। हादसे में कार चालक समेत पांचों लोग घायल हो गए। सुबह घटना को देखकर आसपास के लोग मौके पर आ गए। आनन फानन में घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्यकेंद्र ले गए। यहां पर मौजूद डाक्टर ने राजेंद्र को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर घायलों के परिजन अस्पताल आ गए। शव को देखकर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम कराया गया।