फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   vivaahita ko maut ke ghaat utaara

नवविवाहिता को मौत के घाट उतारा

Fri, 17 Jun 2016 11:16 PM IST
अमर उजाला फर्रुखाबाद
अमर उजाला फर्रुखाबाद Updated Fri, 17 Jun 2016 11:16 PM IST
विज्ञापन
vivaahita ko maut ke ghaat utaara
फांसी - फोटो : अमर उजाला
जिला कन्नौज थाना विशुनगढ़ क्षेत्र के गांव महमूदपुर खास निवासी रमन कुमार ने अपनी बहन मंजू देवी की शादी 31 मई 2015 को थाना मेरापुर क्षेत्र के गांव पखना निवासी कौशल के साथ की थी। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही ससुरालीजन दहेज में दो लाख रुपये, जंजीर और भैंस की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर ससुरालीजनों ने महिला को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


मंजू देवी ने इसकी जानकारी अपने मायके वालों को दी। सूचना पर रमन बहन की ससुराल पहुंचा। यहां पर दोनो पक्षों के बीच वार्ता हुई और मामले को शांत करा दिया गया। कुछ समय तक मामला शांत बना रहा। लेकिन ससुरालीजन फिर महिला को प्रताड़ित करने लगे। रमन ने आरोप लगाया कि गुरुवार की शाम दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालीजनों ने बहन की हत्या कर शव को फांसी पर लटका दिया।
विज्ञापन


जब इसकी जानकारी मायके वालों को हुई तो वह लोग ससुराल पहुंचे। यहां पर ससुरालीजन नदारद मिले। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। रमन की तहरीर पर पुलिस ने पति कौशलेंद्र उर्फ कौशल, शिवकुमार, सास विमला देवी, ननद मनोजा कुमारी के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed