{"_id":"6211338301281830a35bcb29","slug":"virtual-appearance-of-former-mla-vijay-singh-farrukhabad-news-knp681524542","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व विधायक विजय सिंह की हुई वर्चुअल पेशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व विधायक विजय सिंह की हुई वर्चुअल पेशी
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। सिपाही को आत्महत्या के लिए उकसाने के मुकदमे में आरोपी सपा के पूर्व विधायक विजय सिंह की वर्चुअल पेशी हुई। आरोपी के वकील द्वारा मुकदमे के गवाह वादी से वर्चुअल जिरह न करने पर न्यायाधीश ने जिरह का अवसर समाप्त कर दिया है। मुकदमे में अब 25 फरवरी की तारीख लगाई है।
फतेहगढ़ कोतवाली के चालक सिपाही बिजेंद्र सिंह तोमर को आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा विशेष अदालत एमपी/एमएलए कोर्ट में चल रहा है। इसमें सपा के पूर्व विधायक विजय सिंह आरोपी हैं। विजय सिंह पूर्व ऊर्जा मंत्री ब्रह्मदत्त द्विवेदी हत्याकांड में आजीवन कारावास की सजा बांदा जेल में काट रहे हैं। सिपाही के पुत्र राहुल तोमर की गवाही हो चुकी है। शनिवार को जिरह होनी थी।
महाराष्ट्र कोर्ट में उपस्थित होकर राहुल वर्चुअल फर्रुखाबाद की विशेष अदालत एमपी एमएलए कोर्ट से जुड़े। बांदा जेल से पूर्व विधायक विजय सिंह की वर्चुअल पेशी हुई। सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता तेज सिंह राजपूत ने बताया कि पूर्व विधायक के वकील ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर जिरह करने के लिए पूर्व विधायक विजय सिंह या गवाह राहुल तोमर को कोर्ट में पेश होने के लिए बुलाने की मांग की।
विज्ञापन
इस कारण वकील ने गवाह से वर्चुअल जिरह नहीं की। न्यायाधीश ने आरोपी के वकील का प्रार्थना पत्र खारिज कर दिया और मुकदमा वादी गवाह राहुल तोमर से जिरह करने का समय समाप्त कर दिया है। मुकदमे में अन्य गवाहों की गवाही कराने के लिए 25 फरवरी की तारीख लगाई है।