फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Violence, sabotage at the wedding ceremony, five injured

शादी समारोह में मारपीट तोड़फोड, पांच घायल

Wed, 01 Jun 2022 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jun 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Violence, sabotage at the wedding ceremony, five injured
जहानगंज (फर्रुखाबाद)। शादी के समारोह की दावत में ग्रामीणों के बीच लाठी-डंडे चल गए। मारपीट में पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव झसी निवासी रविंद्र के बेटे ओमवीर की शादी के बाद मंगलवार रात दावत थी। रविंद्र ने बताया कि गांव के सोनू, पप्पू, टीचू, बलराम, नवीन व तीन अज्ञात लोग तमंचा व लाठी-डंडे लेकर पहुंच गए। पंडाल में तोड़फोड़ करने लगे। इसका रविंद्र के बेटे नितिन, ओम व आमोद, विनोद व पत्नी संजू ने विरोध किया। आरोपियों ने इन्हें लाठी-डंडों से पीट दिया। इसमें पत्नी व पुत्रों सहित पांच लोग घायल हो गए। इस पर सोनू सहित सभी लोग जान से मारने की धमकी देकर तमंचे लहराते हुए चले गए। पुलिस ने रविंद्र की तहरीर पर सोनू सहित आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने पांचों घायलों का सीएचसी पर मेडिकल कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed