फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Villages Nagla Nadi and Kamaluddinpur seal, become hotspots

गांव नगला नादी व कमालुद्दीनपुर सील, हॉटस्पाट बने

Wed, 03 Jun 2020 10:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
Villages Nagla Nadi and Kamaluddinpur seal, become hotspots
गांव कमालुद्दीनपुर में ग्रामीणों से जानकारी करते एसडीएम। - फोटो : FARRUKHABAD
गांव नगला नादी व कमालुद्दीनपुर सील, हॉटस्पॉट बने
विज्ञापन

नवाबगंज/अमृतपुर। गाजियाबाद व अहमदाबाद से लौटे प्रवासियों के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद दोनों गांवों को सील कर हॉटस्पॉट बना दिया गया। यहां रह रहे परिवारों के स्वास्थ्य पर नजर रखने के लिए स्वास्थ्य टीमें लगा दी गई हैं। गांव में आवश्यक वस्तुओं की होम डिलीवरी की जाएगी।
मोहम्मदाबाद ब्लाक क्षेत्र की ग्राम पंचायत सिरौली के मजरा नगला नादी की महिला कोरोना पॉजिटिव निकली है। इससे बुधवार को गांव नगला नादी सील कर हॉटस्पॉट बना दिया गया। 16 अन्य परिजनों को हाईरिस्क कांटेक्ट में रखा गया। गांव में 43 परिवारों पर निगरानी को एक स्वास्थ्य टीम लगा दी गई है।
विज्ञापन

उधर, गाजियाबाद से लौटे थाना राजेपुर क्षेत्र के गांव कमालुद्दीनपुर निवासी युवक के संक्रमित मिलने के बाद एसडीएम बृजेंद्र कुमार, डॉ.प्रमित राजपूत, एडीओ पंचायत अजीत पाठक गांव पहुंचे और सैनिटाइजेेशन कराया। एसडीएम ने गांव सील करा दिया। यहां के 295 परिवारों की देखरेख को छह स्वास्थ्य टीमें लगाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव के चंद्रभान को सब्जी बेचने की जिम्मेदारी देने के साथ आवश्यक सामग्री की आपूर्ति को परचून विक्रेता अवधेश मिश्रा सहित पांच लोगों को नामित किया गया। संक्रमित युवक की पत्नी, दो बच्चों, सास व सलहज को हाई रिस्क कांटेक्ट में रखा गया। युवक सास व सलहज को भेजने जनपद कन्नौज के गांव भगवानपुर भी गया था।
पत्नी व बच्चों को मेजर एसडी सिंह फैसिलिटी सेंटर में क्वारंटीन करने के साथ सास व सलहज को भी बुलाया गया है। उनकी कोरोना जांच की जाएगी। संपर्क में आए अन्य 25 लोगों को चिह्नित करने के साथ उनके नमूने लिए जाएंगे।

जनवरी में गया था अहमदाबाद
कमालगंज। विकास खंड के गांव गढ़िया दरौरा का कोरोना पॉजिटिव युवक अहमदाबाद जनवरी के अंतिम सप्ताह में अहमदाबाद गया था। होली का त्योहार वहीं किया। परिजनों ने बताया कि अहमदाबाद से वह ट्रेन से आगरा तक और फिर आगरा से बस से फर्रुखाबाद पहुंचा था। आगरा से फर्रुखाबाद आने पर सीधे वहीं क्वारंटीन हो गया। गांव नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed