फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Villagers wept because of the arrogance of the BJP leader

जांच करने गई टीम के सामने भाजपा नेता का खोला चिट्ठा

Fri, 27 Aug 2021 06:05 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 Aug 2021 06:05 PM IST
विज्ञापन
Villagers wept because of the arrogance of the BJP leader
भाजपा की जांच कमेटी को जानकारी देता पीड़ित युवक। - फोटो : FARRUKHABAD
भाजपा नेता की दबंगई बता रो पड़ा ग्रामीण
विज्ञापन

कंपिल। भाजपा की तीन सदस्यीय टीम शुक्रवार को जांच के लिए गांव विल्हा पहुंची। वहां गांव से पलायन के लिए मजबूर ग्रामीणों ने भाजपा नेता की दबंगई का चिट्ठा खोल दिया। एक ग्रामीण तो अपना दर्द बयां करते हुए फफक कर रोने लगा। भाजपा नेता व परिजनों पर पीड़ितों ने गंभीर आरोप लगाए। टीम ने पीड़ितों को कार्रवाई कराने का भरोसा दिया।
गांव विल्हा निवासी 12 से अधिक ग्रामीणों ने गांव के ही भाजपा नेता के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने परेशान होकर गांव से पलायन करने के पोस्टर लगा दिए। इसकी जानकारी पर पार्टी जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता ने तीन सदस्यीय टीम का गठन कर जांच के आदेश दिए।
विज्ञापन

टीम में शामिल महामंत्री डीएस राठौर, जिला उपाध्यक्ष रश्मि दुबे, पिछड़ा मोर्चा क्षेत्रीय सदस्य लालाराम शाक्य अन्य लोगों के साथ शुक्रवार दोपहर विल्हा पहुंचे। वहां पीड़ितों से जानकारी ली। एक पीड़ित ने बताया कि उसकी बहन-बेटी जब घर से निकलतीं हैं तो भाजपा नेता के दबंग भाई छींटाकशी करते हैं। यह कहकर फफक-फफक कर रोने लगा। गुड्डी देवी ने बताया कि तीन माह पूर्व उसके बेटे इंद्रेश को आरोपिययों ने लात-घूंसों से पीटा। पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामचंद्र ने बताया कि भाजपा नेता के चाचा कल्याण सिंह ने दबंगई के बल पर खेत कि मेड़ काट ली है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। सुनीता देवी कहा कि उसके खेत में ढाई बीघा मक्का खड़ी थी। आरोपियों ने दबंगई के बल पर जानवरों से चरवा दी। चौपाल में 100 से अधिक लोग इकठ्ठा हुए थे।
बाद में टीम ने दोषी पर कार्रवाई का भरोसा दिया। ग्रामीणों के सख्त रुख के बाद टीम घर-घर जांच करने गई। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि टीम के एक सदस्य भाजपा नेता के करीबी होने से बचाव कर रहे थे।
चार ग्रामीणों से थाने में की गई पूछताछ
गुरुवार देर रात सीओ मोहम्मदाबाद राजवीर सिंह गौर प्रकरण की जांच करने विल्हा पहुंचे। सीओ ने ग्रामीणों के घरों के बाहर लगे पोस्टर हटवा दिए। सीओ पीड़ित राजेंद्र सिंह, ज्ञानेंद्र सिंह, रामकुमार, अवनीश को थाने ले आए।
वहां उनसे पूछताछ की। बताया गया कि सीओ के सामने ही थाने में मौजूद आरोपी ने मुकदमा दर्ज कराने की धमकी दी। ग्रामीणों को शुक्रवार सुबह थाने से छोड़ दिया गया। ग्रामीणों ने बताया कि सीओ भी उनकी बात सुनने को तैयार नहीं थे।
न्याय न मिला तो योगी से लगाएंगे गुहार
गांव विल्हा के पीड़ितों ने न्याय न मिलने पर सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से गुहार लगाने की बात कही है। पीड़ितों ने जांच टीम से कहा कि अगर उन्होंने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई नहीं की तो वह लखनऊ जाकर मुख्यमंत्री से पूरे मामले की शिकायत करेंगे।
खनन को लेकर भाजपा नेताओं की रार में लगे पोस्टर
विल्हा निवासी ग्रामीणों के गांव से पलायन के पोस्टर लगाने के पीछे भी भाजपा नेता का हाथ बताया जा रहा है। क्षेत्र में अवैध खनन को लेकर भाजपा नेताओं में रार चल रही है। क्षेत्र में भाजपा नेता की शह पर अवैध खनन चल रहा है। दूसरे नेता को इसका लाभ नहीं मिल रहा है। इससे ही दोनों में ठनी है।
सीओ की जांच में गांव में सौहार्द पूर्ण माहौल
गांव विल्हा मकान बिकाऊ हैं के बैनर लगाए जाने जानकारी होते ही पुलिस तेजी सक्रिय हो गई। मोहम्मदाबाद सीओ राजवीर सिंह गौर ने गुरुवार रात ही एसपी के मीडिया व्हाट्सएप ग्रुप पर बयान दिया कि गांव के लोगों ने बैनर पोस्टर उतार लिए हैं।

गांव में सौहार्दपूर्ण वातावरण है। इसके बाद शुक्रवार को दिन में भाजपा नेता जांच करने गए तो गांव में लोगों ने हकीकत बयां कर दी। इस बीच शुक्रवार दोपहर फिर सीओ ने एसपी के मीडिया ग्रुप पर बयान दिया कि गांव में सब ठीक है। किसी प्रकार का तनाव नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed