फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Villagers upset with the stench of the dumping ground blocked the road

Farrukhabad News: डंपिंग ग्राउंड की बदबू से परेशान ग्रामीणों ने लगाया जाम

Sat, 02 Aug 2025 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 02 Aug 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
Villagers upset with the stench of the dumping ground blocked the road
अचरा रोड पर जाम लगाए खड़े ग्रामीण, - फोटो : अचरा रोड पर जाम लगाए खड़े ग्रामीण,
कायमगंज। अचरा रोड स्थित लुधैया पावर स्टेशन के पास बने डंपिंग ग्राउंड से उठ रही बदबू से परेशान होकर शनिवार सुबह ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। लुधैया, उलियापुर, कैमापुर समेत आसपास के गांवों के लोगों ने डंपिंग ग्राउंड के विरोध में अचरा रोड पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन




बताया गया कि नगर पालिका परिषद द्वारा नगर का सारा कूड़ा इस स्थान पर डंप किया जा रहा है, लेकिन निस्तारण की कोई व्यवस्था नहीं होने से बारिश में कूड़े से तेज बदबू उठ रही है। हवा के साथ फैलती बदबू ने ग्रामीणों का जीना मुहाल कर दिया है। विरोध के चलते ग्रामीणों ने अचरा रोड पर जाम लगा दिया। संयोग से पास ही शिवरई मठ में मजार तोड़फोड़ प्रकरण को लेकर पहले से पुलिस बल मौजूद था। जाम की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक अनुराग मिश्रा तुरंत मौके पर पहुंचे और लोगों को समझा-बुझाकर करीब 20 से 25 मिनट में जाम खुलवा दिया।
विज्ञापन




नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी लव कुमार मिश्रा ने बताया कि डंपिंग ग्राउंड पर जल्द ही कूड़ा निस्तारण के लिए मशीन लगाई जाएगी। प्लांट को चालू करने के प्रयास जारी हैं। जल्द ही बदबू की समस्या से ग्रामीणों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed