{"_id":"65fe98c4b84314b8a50b7117","slug":"villagers-uproar-over-weighing-less-ration-by-placing-a-magnet-in-the-pan-farrukhabad-news-c-222-1-frk1001-109631-2024-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: बांट में चुंबक लगाकर कम राशन तौलने में ग्रामीण का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: बांट में चुंबक लगाकर कम राशन तौलने में ग्रामीण का हंगामा
विज्ञापन
कमालगंज। राशन दुकान पर बांट वाले कांटे से तौल कर राशन बांटने के दौरान ग्रामीण व कोटेदार के बीच विवाद हो गया। ग्रामीण ने राशन कम तौलने व कांटे में चुंबक लगे होने का आरोप लगाया। कोटेदार के कर्मचारी ने ग्रामीण के खिलाफ मारपीट की तहरीर दी।
थाना क्षेत्र के नारायनपुर गढ़िया निवासी अनुज कटियार उर्फ बंटी शुक्रवार शाम गांव में कोटेदार चंद्रकिशोर कटियार की दुकान पर राशन लेने पहुंचे। यहां उसने राशन लिया।इलेक्ट्रॉनिक कांटे के स्थान पर बांट वाले कांटे से तौल कराई गई। घर ले जाने के दौरान अनुज को राशन का वजन कम लगा। उसने दूसरी दुकान से तौल कराई। तौल में राशन कम निकला। इस पर अनुज कोटेदार के यहां पहुंचा और शिकायत की। आरोप लगाया कि कोटेदार कांटे के नीचे हिस्से में चुंबक लगाए है। दोनों के बीच विवाद होने की सूचना पर दरोगा बलवीर सिंह मौके पर पहुंचे और जांच की।
राशन दुकान पर तौल करने वाले श्रवण कुमार ने थाने पहुंचकर अनुज के खिलाफ तहरीर दी। कोटेदार चंद्रकिशोर ने बताया कि 3 दिन पूर्व ही उसे इलेक्ट्रॉनिक कांटा मिला है। त्योहार की वजह से मशीन न मिल पाने से वह चालू न हो सका। चुनावी रंजिश के कारण घटतौली का आरोप लगाया जा रहा है।