{"_id":"66f71fe574ac0bd4bc07c537","slug":"villagers-scared-after-seeing-crocodile-near-village-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1016-116018-2024-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: गांंव किनारे मगरमच्छ देख ग्रामीण भयभीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: गांंव किनारे मगरमच्छ देख ग्रामीण भयभीत
विज्ञापन
अमृतपुर। गांव के पास मगरमच्छ आने से ग्रामीण भयभीत होकर शोर मचाने लगे। ग्रामीणों ने 112 नंबर व वन विभाग को फोन पर सूचना दी। वन विभाग की टीम ने पहुंचकर ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी।
रामगंगा के सोतानाला के किनारे गांव असलानपुर बसा है। रामगंगा की बाढ़ का पानी सोता नाला में भरने से मगरमच्छ आ गए हैं। गांव के आशीष सोता नाला के किनारे बांसी काटने गए। बांसी के पास ही मगरमच्छ देख वह शोर मचाने लगा। इससे मगरमच्छ नाले के पानी में चला गया। सूचना पर पहुंची 112 पुलिस ने वन विभाग को जानकारी दी।
वन विभाग के उपक्षेत्रीय वनाधिकारी राजकुमार, वन दरोगा मोहित शर्मा टीम के साथ मौके पर पहुंचे। टीम ने कहा कि मगरमच्छ पानी में नहीं पकड़ा जा सकता। सोता नाला अधिक लंबा है। बाहर आने पर ही मगरमच्छ को पकड़ा जा सकता है। इससे सभी लोग सतर्क रहें। गांव के सतेंद्र यादव ने बताया कि दो मगरमच्छ हैं। दो दिन पूर्व खेतों में भी देखा था।