{"_id":"6963f39d79de589ca002d747","slug":"villagers-have-confined-cattle-to-the-playground-farrukhabad-news-c-222-1-frk1001-135695-2026-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: खेल मैदान में ग्रामीणों ने बंद किए गोवंश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: खेल मैदान में ग्रामीणों ने बंद किए गोवंश
Mon, 12 Jan 2026 12:31 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Mon, 12 Jan 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
शमसाबाद। विकासखंड के गांव कुआं खेड़ा वजीर आलम के मजरा भुक्सा गांव में अन्ना पशुओं से परेशान ग्रामीणों का सब्र जवाब दे गया। दिन-रात खेतों की रखवाली के बावजूद फसलों को नुकसान से नहीं बचा पाने पर ग्रामीणों ने करीब 50 अन्ना पशुओं को एकत्र कर गांव के खेल मैदान में बंद कर दिया। ग्रामीणों ने मामले की सूचना ग्राम प्रधान हरिदत्त और खंड विकास अधिकारी राधेश्याम को दी।
सूचना मिलते ही खंड विकास अधिकारी ने तत्काल कार्रवाई करते हुए रमापुर गोशाला से वाहन भिजवाने के निर्देश दिए। मौके पर पहुंची टीम ने सभी अन्ना पशुओं को सुरक्षित तरीके से वाहन में लदवाकर रमापुर गोशाला भिजवा दिया। पशुओं के गोशाला पहुंचने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। खंड विकास अधिकारी राधेश्याम ने बताया कि ग्रामीणों ने अन्ना पशुओं को खेल मैदान में बंद कर दिया था। सभी को गोशाला भिजवा दिया गया है।