फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   ANM, her husband, and son beaten up at CHC

Farrukhabad News: सीएचसी में एएनएम, उसके पति व पुत्र को पीटा

Wed, 14 Oct 2026 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
ANM, her husband, and son beaten up at CHC
नवाबगंज। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सोमवार को किशोरी एएनएम के पुत्र से मिलने पहुंच गई। तभी वहां उसके पिता व भाई पहुंच गए। उन्होंने एएनएम के पुत्र व किशोरी के साथ मारपीट कर दी। इसके बाद पहुंची एएनएम व उसके पति को भी पीट दिया।
विज्ञापन

एएनएम का पुत्र और किशोरी में काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा है। सोमवार को जब एएनएम के माता-पिता आवास पर नहीं थे, तो पुत्र किशोरी के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के कैंपस में था। किशोरी के पिता को इसकी जानकारी मिली। वह अपने पुत्र और अन्य परिजन के साथ कर्मचारी आवास पहुंचे। उन्होंने मौके पर दोनों को पकड़ लिया। पिता ने अपनी पुत्री और उसके प्रेमी को पीट दिया। इस बीच एएनएम का पुत्र मौका देखकर भाग गया। कुछ देर बाद एएनएम और उसके पति के आवास पर पहुंचे तो किशोरी के पिता और भाई ने उनके साथ भी मारपीट कर दी। कर्मचारियों ने उन्हें बचाया और मामले को रफा-दफा कराया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. लोकेश शर्मा ने बताया कि मामला अभी उनके संज्ञान में नहीं है। संज्ञान में आने के बाद आवश्यक कार्रवाई और नोटिस जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed