फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Villagers commotion in front of the Secretary

ग्रामीणों ने सचिव के सामने किया हंगामा

Fri, 23 Jan 2015 12:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद Updated Fri, 23 Jan 2015 12:26 AM IST
विज्ञापन
Villagers commotion in front of the Secretary

नोडल अधिकारी, सचिव/ प्रबंध निदेशक मध्यांचल विद्युत वितरण निगम संजय प्रसाद के सामने लोहिया ग्राम मिल्क सुल्तान के ग्रामीणों ने बिजली अव्यवस्था को लेकर जमकर हंगामा किया।

विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया कि 15 दिन से तार टूटा होने के चलते गांव में बिजली नहीं आ रही है। बिजलीकर्मी तार सही करने के लिए सुविधाशुल्क की मांग करते हैं।

इस पर सचिव ने बिजली विभाग के एक्सईएन को फटकार लगाते हुए 24 घंटे में आपूर्ति चालू करने के निर्देश दिए। सचिव ने ढाईघाट पुल और ब्लाक कार्यालय का भी निरीक्षण किया। बरसात के चलते कर्मचारी उन पर छाता ताने रहे।
विज्ञापन


नोडल अधिकारी संजय प्रसाद गुरुवार को लोहिया ग्राम मिल्क सुल्तान का निरीक्षण करने पहुंचे। सचिव के आने की जानकारी मिलने पर काफी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए। सचिव गांव में कराए गए विकास कार्यों का जायजा ले ही रहे थे कि ग्रामीणों ने बिजली अव्यवस्था के विरोध में हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना था कि 15 दिन से गांव में बिजली नहीं आ रही है। तार टूटे पड़े होने के चलते यह दिक्कत आ रही है। बिजली कर्मचारी तार जोड़ने के नाम पर सुविधाशुल्क मांग रहे हैं। इस पर सचिव ने एक्सईएन अमर सिंह को फटकार लगाते हुए आदेश दिए कि 24 घंटे में तार ठीक कराकर बिजली आपूर्ति चालू की जाए।

ग्रामीणों ने प्रधान रामवती यादव के देवर पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने अपने चहेतों के यहां ही शौचालय बनवाए हैं। इस पर सचिव ने जांच का आश्वासन दिया।

इसके बाद सचिव ढाईघाट पर बने रहे स्थायी पुल का निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने पीडब्लूडी के जेई गेंदालाल को आदेश दिए कि पुल निर्माण में धांधली न बरती जाए। मानक के अनुसार ही निर्माण सामग्री लगवाई जाए।


इसके बाद सचिव ब्लाक कार्यालय पहुंचे। उन्होंने कंप्यूटर आदि देखे। ब्लाक कार्यालय में सचिव को व्यवस्था ठीक मिली। इस अवसर पर जिलाधिकारी एनकेएस चौहान, पुलिस अधीक्षक विजय यादव, सीडीओ एसएन शुक्ल, पीडी डा. डीआर विश्वकर्मा, डीडीओ प्रह्लाद सिंह,  सीएमओ डा. राकेश कुमार, एसओ प्रदीप यादव आदि मौजूद रहे।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed