फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Villagers are travelling risking their lives due to lack of boats

Farrukhabad News: नाव न होने से जान जोखिम में डाल सफर कर रहे ग्रामीण

Mon, 08 Sep 2025 11:50 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Mon, 08 Sep 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
Villagers are travelling risking their lives due to lack of boats
फोटो-16, कंपिल-बदायूं मार्ग पर चल रहा बाढ़ का पानी। संवाद
कंपिल। गंगा का जलस्तर बढ़ने से कंपिल-बदायूं मार्ग पर पैदल आवागमन भी बंद हो गया। ग्रामीणों की बनाया गया बल्ली, गाटर का अस्थायी पुल भी टूट गया। सोमवार दोपहर बाजार कर लौट रहे ग्रामीणों को लौटने में काफी परेशानी हुई।
विज्ञापन

कंपिल-बदायूं मार्ग पर गांव दुदेमई (कमलपुर ) के पास बाढ़ के तेज बहाव से कटी सड़क पर ग्रामीणों ने पैदल आवागमन के लिए, गाटर, बल्ली का अस्थाई पुल बनाया था। यह पुल बाढ़ के तेज बहाव से कट गया। प्रशासन भले ही क्षेत्र में 29 नाव चलाए जाने की बात कह रहा है। मगर हकीकत के धरातल पर ग्रामीण, टूटे जुगाडू पुल से, जान जोखिम में डालकर सफर करने को मजबूर हैं।
विज्ञापन


करीब एक महीने से ग्रामीण बाढ़ के कहर से परेशान हैं। बावजूद इसके प्रशासन ने अभी तक ग्रामीणों के लिए नाव की व्यवस्था नहीं की है। जिससे ग्रामीणों को परेशानी उठानी पड़ रही है जबकि 15 से अधिक गांवों के हजारों की संख्या में रोजाना ग्रामीणों को आना-जाना पड़ता है।सोमवार दोपहर जरूरी सामान लेने ग्रामीण कस्बे में आए। वापस जाते समय जुगाडू पुल टूट गया। इससे बड़ी संख्या में लोग, नाव के इंतजार में रामेश्वर नाथ मंदिर के पास इंतजार में रुक गए। चार घंटे से भूखे, प्यासे खड़े ग्रामीणों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए नाव नहीं मिल सकी। नायब तहसीलदार हर्षित ने बताया ग्रामीणों को नाव उपलब्ध कराकर, मंजिल तक पहुंचाया जाएगा। तहसीलदार विक्रम सिंह चाहर ने बताया क्षेत्र में पर्याप्त नावें चल रहीं हैं। आवश्यकता पड़ने पर और व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed