Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Villager dies after being shot in the head; body found on a plot of land

Farrukhabad News: सिर में गोली लगने से ग्रामीण की मौत, प्लॉट में पड़ा मिला शव

Sat, 14 Nov 2026 11:46 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 Nov 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
Villager dies after being shot in the head; body found on a plot of land
जहानगंज। क्षेत्र के गांव चौकी महमदपुर में शुक्रवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में सिर में गोली लगाने से ग्रामीण की मौत हो गई। उसका शव घर से 100 मीटर दूर खाली प्लॉट में पड़ा मिला। परिजन शव उठाकर घर ले गए। घटनास्थल पर गिरे खून पर पुआल डालकर आग लगा दी गई।
विज्ञापन


गांव चौकी महमदपुर निवासी अवधेश कुमार (60) खेती करते थे। वह शुक्रवार शाम चार बजे घर से निकले थे। देर रात तक घर नहीं पहुंचे। रात करीब 1:30 बजे गांव का ही युवक घर के बाहर लघुशंका के लिए निकला। वहां प्लॉट में अवधेश का लहूलुहान शव पड़ा मिला। उसकी बाइक सड़क पर खड़ी थी। सोनू ने करीब 100 मीटर दूर स्थित अवधेश के घर जाकर घटना की जानकारी दी। पत्नी सुनीता परिवार की अन्य महिलाओं के साथ मौके पर पहुंचीं और शव उठाकर अपने दरवाजे ले गईं। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

अवधेश के दो पुत्रों में पवन (32) अपने परिवार के साथ मुंबई में रहकर नौकरी करता है, जबकि अनुज (23) गुरुग्राम में प्राइवेट नौकरी करता है। सुबह नौ बजे राजपूताना चौकी प्रभारी जसवीर सिंह ने मौके पर जांच की। 11:15 बजे थानाध्यक्ष ब्रजमोहन पाल पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। परिजन व ग्रामीणों ने बताया कि अवधेश शराब पीने के आदी थे। शुक्रवार शाम चार बजे अवधेश नशे में थे। पत्नी से कहासुनी के बाद वह घर से चले गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिस स्थान पर गोली लगने से अवधेश का खून बहा, वहां साक्ष्य मिटाने के लिए पुआल डालकर आग लगा दी गई थी। आसपास खून भी पड़ा मिला। पोस्टमार्टम में सिर के दाहिनी ओर से लगी गोली पार हो गई। एक्सरे में भी बुलेट नहीं मिला। घटना रात करीब 12 बजे होने का अनुमान है। थानाध्यक्ष बृजमोहन पाल ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या मामला आत्महत्या का लग रहा है। घटना में प्रयुक्त तमंचा बाद में बरामद हो गया है। जहां खून गिरा था, वहां पुआल डालकर आग लगाए जाने से मामला संदिग्ध लग रहा है। सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed