फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Villager dies after being hit by HT line

एचटी लाइन की चपेट में आए ग्रामीण की मौत

Fri, 17 Dec 2021 11:55 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 17 Dec 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
Villager dies after being hit by HT line
रोते बिलखते मोहम्मद नबी के परिजन। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
राजेपुर। बकरियों के लिए पत्ते तोड़ रहा युवक हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर झुलस गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव गांधी के मजरा कुइंया निवासी मोहम्मद नबी (23) शुक्रवार को बकरियां लेकर ओम ईंट भट्ठे के पास पहुंचा। वहां शहतूत के पेड़ के पास से सलेमपुर फीडर की हाईटेंशन लाइन निकली है। नबी बकरियों के लिए पत्ते तोड़ने के लिए पेड़ पर चढ़ गया। वह पत्ते तोड़कर बकरियों को नीचे फेंक रहा था।

अचानक वह हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया और करंट लगने से झुलसकर नीचे आ गिरा। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही भाई अजहर, तौफीक, तौहीद और गर्भवती पत्नी शैरून मौके पर पहुुंचे। नबी को मृत देखकर परिजन बेहाल हो गए। घटना की जानकारी पर एसओ दिनेश गौतम मौके पर पहुुंचे और जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed