फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Villager dies after being buried under collapsing mud house; cousin critically injured.

Farrukhabad News: कच्चे मकान में दबकर ग्रामीण की मौत, चचेरा भाई गंभीर

Sun, 27 Sep 2026 12:19 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
Villager dies after being buried under collapsing mud house; cousin critically injured.
नवाबगंज। कनासी गांव के कच्चे मकान से सामान निकालते समय भरभराकर गिर गया। उसमें चचेरे भाई दब गए, जबकि पांच अन्य लोगों ने भागकर जान बचाई। ग्रामीणों ने बमुश्किल निकालकर घायल भाइयों को सीएचसी भेजा। हालत गंभीर देख दोनों को लोहिया अस्पताल लाया गया। एक को मृत घोषित कर दिया जबकि दूसरा का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

शनिवार रात करीब सवा आठ बजे तेज बारिश के दौरान कनासी निवासी दिनेश चंद्र गंगवार (54) अपने कच्चे मकान में रखा सामान निकालने चचेरे भाई संदीप गंगवार (55), भतीजे आर्यन (20) व लकी (20), पुत्र अग्रज (15) और पड़ोसी मनु उर्फ रितेश (19) और राजेंद्र (55) को लेकर सामान निकालने गए थे। बक्सा, अलमारी आदि सामान निकालते समय अचानक मकान की छत गिर गई। संदीप और दिनेश मलबा में दब गए, जबकि अन्य लोगों ने भागकर जान बचाई।
विज्ञापन

हादसा होते ही ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। दिनेश के बाल ग्रामीणों को दिखाई दिए। उन्हें कुछ ही देर में निकाल लिया जबकि संदीप दिखाई नहीं दिए। भीड़ ने करीब एक घंटे के प्रयास के बाद संदीप को बाहर निकाला। थानाध्यक्ष राजीव कुमार पुलिस बल के साथ पहुंचे। उन्होंने सरकारी वाहन से दिनेश को अस्पताल भेजा। बाद में निकले संदीप को एंबुलेंस से भेजा गया। दोनों घायलों को सीएचसी में प्राथमिक इलाज के बाद रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोहिया अस्पताल में संदीप को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि दिनेश का इलाज चल रहा है। संदीप तीन भाइयों में सबसे छोटे थे। बड़े भाई सीताराम गंगवार व जगवीर गंगवार हैं। पत्नी ममता देवी व पुत्र आकर्ष गंगवार का रो-रो कर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष ने बताया कि दिनेश की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। संदीप को लोहिया अस्पताल पहुंचने पर मृत घोषित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed