फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Villager died by drowning in flood water

Farrukhabad News: ग्रामीण की बाढ़ के पानी में डूबकर मौत

Mon, 31 Jul 2023 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 31 Jul 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
Villager died by drowning in flood water
फर्रुखाबाद। शौच करने गए ग्रामीण की बाढ़ के पानी में डूबने से मौत हो गई। देर शाम पड़ोसी ने शव उतराते देखा, तो निकालकर शिनाख्त की। वह छह भाई-बहनों में सबसे बड़ा था। परिवार के लोग रो-रोकर बेहाल हो गए।
विज्ञापन




मऊदरवाजा थाने के गंगा किनारे बसे गांव कटरी धर्मपुर के मजरा पंखियन की मड़ैया गंगा के किनारे बसा है। पूरा गांव बाढ़ के पानी से भरा है। गांव का ही इसराइल (27) शनिवार शाम करीब साढ़े तीन बजे शौच के लिए प्राथमिक विद्यालय के पास गया था। इसके बाद वह घर नहीं लौटा। देर शाम गांव के ही अल्ताफ ने एक स्कूल के पास शव उतराते देखा। उसने गहरे पानी में तैरकर शव को बाहर निकाला, तो वह इसराइल का निकला। सूचना मिलने पर पहुंचे परिजनों में चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन




इसराइल भाइयों में सबसे बड़ा था। उसके भाई इस्माइल, शमीम, बौआ, परवेज, सिकंदर व बहन अफसाना है। मां बकरीदन बेगम सहित अन्य परिजन रो-रो बेहाल हो गए। इसराइल 10 साल पहले उड़ीसा से शादी करके लाया था। उसके कोई संतान नहीं थी। कुछ दिन पहले ही उसकी पत्नी चली गई थी। ग्रामीणों का कहना है कि गंगा गांव की ओर तेजी से कटान कर रही है। इसीलिए पानी का बहाव काफी तेज है। इसराइल तैरना जानता था, मगर घटना कैसे हो गई समझ नहीं आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



बाढ़ के पानी में जा चुकी 18 जान
गंगा का जलस्तर दिनोंदिन बढ़ने से बाढ़ का पानी गांव में घुसकर घरों में पहुंच रहा है। प्रशासन के आंकड़ों के अनुसार जिले के 36 गांव बाढ़ के पानी से पूरी तरह घिरे हैं। इनमें 45 हजार से अधिक आबादी है। जबकि कुल 72 गांव बाढ़ से प्रभावित हैं। एडीएम सुभाष चंद्र प्रजापति ने बताया कि बाढ़ से घिरे 36 गांवों में 7443 पैकेट राहत सामग्री वितरित की जा चुकी है। अभी दो हजार पैकेट की और मांग है। उन्होंने बताया कि बाढ़ के पानी में डूबकर जुलाई में 18 लोगों की जान जा चुकी है। इसमें अमृतपुर तहसील क्षेत्र में सर्वाधिक 12 लोगों की डूबने से मौत हुई है। सदर तहसील क्षेत्र में पांच और कायमगंज में एक व्यक्ति की बाढ़ के पानी में डूबने से जान जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed