फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Villager committed suicide by hanging

Farrukhabad News: ग्रामीण ने फंदा लगाकर ली आत्महत्या

Fri, 21 Jul 2023 01:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jul 2023 01:03 AM IST
विज्ञापन
Villager committed suicide by hanging
संकिसा (फरुर्खाबाद)। मां की याद में परेशान ग्रामीण ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। परिवार का युवक खाना देने पहुंचा तो उसे लटका देख परिजनों को सूचना दी। उसने सुसाइड नोट में लिखा है कि मां तुम्हारी बहुत याद आ रही है। बहन के पोस्टमार्टम कराने से इन्कार करने पर पुलिस ने पंचनामा भरकर सौंप दिया।
विज्ञापन

मेरापुर थाना व गांव निवासी हरिचरन लाल मिश्रा व पत्नी कुसुमा देवी की बीस वर्ष पहले मौत हो गई थी। पुत्र इंद्रेश कुमार मिश्रा (50) ने शादी नहीं की थी। बहन कल्पेश की जनपद मैनपुरी थाना बेवर गांव नवीगंज में शादी हुई है। इंद्रेश अकेला ही मकान में रहता है। इंद्रेश ने गुरुवार की सुबह किसी समय बरामदे के कुंडे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। लगभग 11 बजे परिवार का युवक गौरव खाना लेकर इंद्रेश के घर पहुंचा। अंदर जाकर देखा तो इंद्रेश फांसी के फंदे पर लटक रहा था। गौरव की सूचना पर परिजन व गांव के लोग वहां एकत्र हो गए। पुलिस भी मौके पर पहुंची। शव को फंदे से उतारा। इंद्रेश के अंडरवियर की जेब में सुसाइड नोट मिला। इसमें लिखा कि मां तुम्हारी बहुत याद आ रही है। इसलिए आत्महत्या कर रहा हूं। जानकारी पर पहुंची बहन कल्पेश ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव बहन को सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed