फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Villager attacked by son and brother, serious

Farrukhabad News: ग्रामीण पर पुत्र व भाई ने किया हमला, गंभीर

Wed, 29 Nov 2023 11:58 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 Nov 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
Villager attacked by son and brother, serious
फर्रुखाबाद। नशे के चलते एक ग्रामीण पर पुत्र व भाई ने धारदार हथियार से हमला बोल दिया। शरीर में कई स्थानों पर घाव होने से लहूलुहान हालत में लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। पुत्री ने किसी पर कार्रवाई से इन्कार किया है। पत्नी ने बताया कि वह इसी विवाद से परेशान होकर बेटी के यहां चली गई थी।
विज्ञापन

मऊदरवाजा थाने के गांव नगला खैरबंद निवासी कप्तान सिंह (50) का नशे के चलते पुत्र और भाई से विवाद हो गया। घर में अकेला होने के कारण दोनों ने कप्तान सिंह पर धारदार हथियार से हमला बोल दिया। इससे कप्तान सिंह के शरीर पर कई घाव हो गए। पड़ोसियों की सूचना पर ससुराल से पहुंची बेटी कोमल और पत्नी सुनीता ने कप्तान सिंह को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

कोमल ने किसी पर भी कार्रवाई कराने से इन्कार कर दिया। पत्नी सुनीता ने बताया कि घर में शराब का अधिक चलन है। लिहाजा वह परेशान होकर कुछ दिन पहले बेटी कोमल के यहां चली गई थी। बुधवार को पति के लहूलुहान होने की सूचना मिलने के बाद वह यहां पहुंची। शरीर में घाव अधिक होने से खून काफी बह गया है। फिलहाल बोल नहीं रहे हैं। वह कोई कार्रवाई करना नहीं चाहती।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed