फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   vikas

जिले में खासा दबदबा है डॉ. अनुपम दुबे का

Mon, 06 Jul 2020 12:48 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2020 12:48 AM IST
विज्ञापन
vikas
सीतापुर में पकड़े गए डॉ. अनुपम दुबे का जनपद में खासा दबदबा है। उनकी राजनीति में भी अच्छी पकड़ है। 2017 में उन्होंने सवायजपुर से बसपा से विधानसभा चुनाव लड़ा था और दूसरे स्थान पर रहे थे। इससे पहले 2012 में उन्होंने फर्रुखाबाद सदर सीट से निर्दलीय चुनाव में किस्मत अजमाई थी। उनके छोटे भाई मोहम्मदाबाद के ब्लाक प्रमुख हैं। उनके खिलाफ दर्ज अधिकांश आपराधिक मुकदमों में एफआर लग चुकी है।
विज्ञापन

फतेहगढ़ के मोहल्ला कसरट्टा निवासी डॉ. अनुपम दुबे एडवोकेट मूल रूप से मोहम्मदाबाद क्षेत्र के गांव सहसपुर के निवासी हैं। उनका गांव में इंटर कालेज, लॉ कालेज और ईंट भट्ठा संचालित है। हत्या की घटनाओं में इनके खिलाफ मुकदमे दर्ज हुए थे। पर अधिकांश मुकदमों में एफआर (फाइनल रिपोर्ट) लग चुकी है। इससे जनपद में इनका खासा दबदबा है।
विज्ञापन

इनके कई अन्य व्यवसाय भी हैं। राजनीति में पकड़ बनाने के लिए सबसे पहले डॉ. अनुपम दुबे ने वर्ष 2000 में नगर पालिका अध्यक्ष का चुनाव लड़ा था। पर यह चुनाव हार गए थे। इसके बाद उन्होंने वर्ष 2012 में सदर विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय चुनाव लड़कर अपनी ताकत का राजनीति में एहसास कराया था। पर इस चुनाव में भी इन्हें हार का सामना करना पड़ा था। डॉ. अनुपम दुबे ने वर्ष 2017 में पड़ोसी जनपद हरदोई की सवायजपुर विधानसभा सीट से बसपा की टिकट पर चुनाव लड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह चुनाव हारकर वह दूसरे स्थान पर रहे थे। गांव में इनकी मां निर्विरोध प्रधान चुनी जाती रही हैं। वह इन दिनों भी ग्राम प्रधान हैं। इनके भाई ठेकेदारी का भी काम करते हैं। छोटा भाई अमित दुबे उर्फ बब्बन मोहम्मदाबाद के ब्लाक प्रमुख है। इनके पिता स्व. महेश चंद्र दुबे वकील थे। उनकी जनपद के बड़े वकीलों में गिनती होती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed