{"_id":"5d9de5178ebc3e93bf3bcdaa","slug":"vijyadashmi-farrukhabad-news-knp518459573","type":"story","status":"publish","title_hn":"विजयदशमी: शस्त्र पूजन कर किया मेधावी बच्चे सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विजयदशमी: शस्त्र पूजन कर किया मेधावी बच्चे सम्मानित
विज्ञापन
क्षत्रिय महासभा के कार्यक्रम में विमोचन के बाद पुस्तक दिखाते पदाधिकारी व विधायक नागेंद्र सिंह र
- फोटो : FARRUKHABAD
विजयादशमी का पर्व जिले में धूमधाम से मनाया गया। इसमें शस्त्र पूजन के आयोजन किए गए। क्षत्रिय महासभा ने विशेष आयोजन करके शस्त्र पूजन के बाद मेधावी बच्चों, शहीदों की पत्नियों और विशिष्ट कार्यों में लगे क्षत्रियों को सम्मानित किया गया। उधर, आरएसएस ने भी शस्त्र पूजन कर त्योहार की विशेषताओं पर विस्तार से प्रकाश डाला।
अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने जहानगंज रोड स्थित क्षत्रिय भवन में विजयदशमी पर्व मनाया गया। सभी अतिथियों ने शस्त्र पूजन किया। इसके बाद अतिथियों का फूलमालाओं से स्वागत किया।
मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर हरिवंश सिंह ने क्षत्रियों से एकजुट रहने का संदेश दिया। कहा कि आयोजन में भारी भीड़ भी दर्शाती है कि यहां क्षत्रियों में अद्भुत शक्ति है। सफल आयोजन के लिए जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह राजावत को कुशल संगठन चलाने की बधाई दी। उन्होंने जयघोष पत्रिका के छठे अंक का विमोचन किया।
विज्ञापन
विशिष्ट अतिथि वीरेंद्र सिंह राठौर ने आह्वान किया कि क्षत्रिय भवन में कोई भी अपने बुजुर्गों के नाम से कमरा बनवा सकता है। कहा कि श्रीराम मंदिर और रिसेप्शन का निर्माण हो रहा हैै।
जिला उपाध्यक्ष अनंत सिंह राठौर की उचित देखरेख करने पर सराहना की। विधायक नागेंद्र सिंह राठौर ने कहा कि यह पर्व अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक है। जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह राजावत ने सभी का आभार जताते हुए कहा कि हम किसी भी पार्टी में हों, लेकिन सामाजिक कार्य में मनमुटाव दूर कर एकमंच पर रहकर अच्छा संदेश दिया है।
जिला मंत्री ब्रजेश परिहार, युवा जिलाध्यक्ष अवनीश तोमर ने अतिथियों का सम्मान किया। जयघोष पत्रिका के प्रकाशन की विनीत चौहान, देवेंद्र सिंह गौर ने प्रकाशन की व्यवस्था संभाली।
कार्यक्रम को राष्ट्रीय महामंत्री राघवेंद्र सिंह राजू, भुवनेश्वर सिंह, डा. मुकेश राठौर, रनवीर सिंह परिहार, ज्ञानेंद्र सिंह उर्फ छोटे, दिनेश पाल सिंह, सीता भदौरिया, सुमन राठौर, रमला राठौर ने विचार व्यक्त किए।
इस मौके पर राकेश सिंह राठौर, रनवीर सिंह, हरवीर सिंह, मुनेश्वर सिंह राठौर, योगेंद्र सिंह राठौर, नागेंद्र प्रताप सिंह, दीपक भदौरिया, प्रियम चौहान, विमल सिंह, रोहित राजावत, कौशलेंद्र सिंह उर्फ लक्की, अरविंद सिंह, भूपेंद्र सिंह, अनिल सिंह राठौर आदि का खास सहयोग रहा।
आवास विकास स्थित एक गेस्ट हाउस में आरएसएस ने शस्त्र पूजन किया। मुख्य अतिथि कानपुर प्रांत के बौद्धिक प्रमुख डा. अमरनाथ ने कहा कि दशहरा पर्व से हर किसी को सीखने की जरूरत है।
एक न एक दिन बुराई का पराजय होना तय है। इस मौके पर डा. सुदेश गंगवार, डा. सुबोध वर्मा, राजेंद्र त्रिपाठी, शिवओम, वेदराम, शिवलाल, नगर कार्यवाह दिलीप मिश्रा, नवीन, मनोज, अतुल, संतोष का खास सहयोग रहा।
शारदीय नवरात्र पर पूजा पंडालों में स्थापित मां दुर्गा, लक्ष्मी, सरस्वती और गणेश की प्रतिमा का विसर्जन किया गया। इसी के साथ दुर्गा महोत्सव का समापन भी हुआ। नगर के पंडालों व मंदिरों में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमाएं विजयादशमी के अवसर पर निकाली गईं।
विसर्जन यात्रा में अबीर गुलाल उड़ाते, ढोल की थाप पर नाचते गाते भक्तों का उत्साह निराला रहा। पूजा पंडाल सूने हो गए और अश्रुपूर्ण नेत्रों से भक्तों ने प्रतिमाओं को गंगा घाट पर ले जाकर भू विसर्जित किया। फूलमती देवी मंदिर में सजे पंडाल, मोहल्ला गंगादरवाजा, पृथ्वीदरवाजा, सदवाड़ा के मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन यात्रा में भक्तों की काफी भीड़ रही।