फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Vigilance team went to catch electricity theft

बिजली चोरी पकड़ने गई विजिलेंस टीम का घेराव

Thu, 22 Sep 2022 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 22 Sep 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Vigilance team went to catch electricity theft
कंपिल। बिजली चेकिंग करने गई विजिलेंस टीम का ग्रामीणों ने घेराव कर विरोध किया। लाइनमैन पर बिजली चोरी पकड़वाने का आरोप लगाते हुए उस पर पथराव कर दिया।
विज्ञापन

विजिलेंस प्रभारी ने किसी तरह ग्रामीणों को समझाकर शांत किया।
विजिलेंस प्रभारी सुनील कुमार यादव बुधवार सुबह आठ बजे टीम के साथ गांव बरखेड़ा में बिजली चेकिंग करने गए। उन्होंने लल्लन के घर के सामने लगे पोल में बंच केबल में सात केबल बंधे देखे।
यह देखकर टीम के कुछ सदस्य घर में घुस गए। इस पर महिलाओं ने हंगामा कर दिया। आरोप लगाया कि महिलाएं घर में थीं। इसके बाद भी टीम के लोग घर में घुसते चले गए। शोर सुनकर लल्लन व 20-25 ग्रामीण पहुंच गए।
विज्ञापन

उन्होंने टीम को खरीखोटी सुनाई। दो केबल डाल कर बिजली चोरी करने के आरोप पर लल्लन ने कहा कि ट्रांसफार्मर खराब होने से कुछ ग्रामीणों ने पोल से अपने घर के केबल जोड़े थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहां किसी तरह मामला शांत होने पर विजिलेंस प्रभारी जेई के साथ गांव करनपुर चले गए। करीब नौ बजे लौटते समय ग्रामीणों ने लाइनमैन विजय सिंह को घेर लिया और आरोप लगाए।
लाइनमैन के गाली गलौज करने पर ग्रामीणों ने उस पर पथराव कर दिया। विजिलेंस की कार घेर कर लाइनमैन की शिकायत कर हंगामा किया।
विजिलेंस प्रभारी ने ग्रामीणों को समझाकर शांत किया। इसके बाद वह उपकेंद्र गए। वहां एसडीओ विकास नाथ तिवारी भी पहुंच गए। घटना की कंपिल थाने में तहरीर दी गई।
थानाध्यक्ष आरके सिंह ने बताया कि उन्हें तहरीर नहीं मिली है। विजिलेंस प्रभारी सुनील कुमार यादव ने बताया कि चोरी पकड़ने पर चेकिंग का विरोध हुआ था। लगाए गए सभी आरोप गलत हैं।
कंपिल। पूर्व प्रधान बीनू चौहान व अन्य ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि गांव में 50 घरों के लिए 63 केवीए के दो ट्रांसफार्मर लगे हैं।
20 दिन पूर्व एक ट्रांसफार्मर खराब हो गया। उसको बदलने के लिए जेई व लाइनमैन को कई बार बताया। उसके न बदले जाने पर लल्लन के घर के बाहर लगे पोल से कुछ ग्रामीणों ने अपने केबल जोड़ लिए थे।

चार दिन पूर्व पांच हजार रुपये देने पर लाइनमैन ने ट्रांसफार्मर बदलवाया। लल्लन के घर के बाहर लगे पोल से ग्रामीण केबल खोलना भूल गए थे। एक्सईएन खानचंद्र ने बताया कि शिकायत करें, जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed