{"_id":"65a6eff847391fffcd0ea689","slug":"vidushi-crowned-miss-india-farrukhabad-news-c-222-1-frk1002-7370-2024-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: विदुषी के सिर सजा मिस इंडिया का ताज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: विदुषी के सिर सजा मिस इंडिया का ताज
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। फर्रुखाबाद युवा महोत्सव के तहत आयोजित ब्यूटी विद ब्रेन प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने रैंप पर कैटवॉक कर जलवा बिखेरा। मेरठ की विदुषी भारद्वाज के सिर मिस इंडिया तो रिया चौहान के सिर मिस फर्रुखाबाद का ताज सजा।
स्टेट बैंक रोड स्थित एक एकेडमी में मंगलवार को ब्यूटी विद ब्रेन प्रतियोगिता हुई। मिस व मिस्टर फर्रुखाबाद के साथ ही मिस इंडिया, मिस प्रिटी इंडिया व मिस व मिस्टर उत्तर प्रदेश समेत कई प्रतियोगिताएं हुईं।
इसके बाद परिणाम घोषित किया गया। मेरठ की विदुषी भारद्वाज को मिस इंडिया, मध्य प्रदेश की निधि तिवारी को मिस प्रिटी इंडिया और रिया चौहान को मिस फर्रुखाबाद चुना गया। इसके साथ ही अमन तिवारी मिस्टर फर्रुखाबाद, मिस यूपी गुनगुन गोस्वामी व निशांत जायसवाल को मिस्टर उत्तर प्रदेश के खिताब से नवाजा गया।
विज्ञापन
मिस्टर मॉडल अमित मिश्र, मिस्टर फर्रुखाबाद प्रिंस सजल गुप्ता, मिस्टर कानपुर रीजन अंबुज, मिस्टर उत्तर प्रदेश प्रिंस रचित मिश्र, मिस्टर मॉडल यूपी पीयूष दुबे, मिस कानपुर रीजन मुस्कान, मिस कानपुर रीजन प्रिंसेज रेनू राजपूत, मिस मॉडल कानपुर डॉ. सुप्रीति सिंह, मिस यूपी प्रिंसेज कशिश पटेल, मिस उत्तर प्रदेश अर्थ शुभांगी मिश्रा व मिस प्रिटी उत्तर प्रदेश शिवानी बनीं।
मुख्य अतिथि कायमगंज विधायक डॉ. सुरभि ने विजेताओं के सिर पर ताज पहनाने के साथ ही उन्हें प्रमाण पत्र व उपहार देकर पुरस्कृत किया। इस अवसर पर अध्यक्ष संदीप शर्मा आदि मौजूद रहे।
फोटो संख्या-21
मां के हौसले से मिली सफलता
मिस प्रिटी इंडिया निधि तिवारी ने बताया कि पापा की मृत्यु के बाद मां हेमलता ने हमेशा उनका हौसला बढ़ाया। इसी के चलते उन्होंने यह मुकाम हासिल किया। वह सफल मॉडल बनना चाहती हैं।
फोटो-22
बॉलीवुड में बनाना चाहती कॅरियर
विदुषी भारद्वाज ने मिस इंडिया का खिताब जीतने का श्रेय पापा को दिया। वह बोलीं कि उनका सपना अभिनेत्री बनने का है। वह बॉलीवुड में कॅरियर बनाना चाहती हैं।
फोटो-23
आईएएस बनना सपना, मॉडलिंग शौक
मिस फर्रुखाबाद बनीं रिया चौहान का सपना तो आईएएस बनने का है, लेकिन मॉडलिंग भी अच्छी लगती है। आईएएस बनना सपना है और मॉडलिंग उनका शौक है।
फोटो-24
मिस वर्ल्ड बनने का है सपना
मिस यूपी बनीं आगरा की गुनगुन तिवारी मिस वर्ल्ड बनना चाहती हैं। वह कहती हैं कि कैमरा के सामने अच्छा लगता है। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा आदर्श हैं।
फोटो-25
फिटनेस के लिए चुनी मॉडलिंग की लाइन
मिस्टर उत्तर प्रदेश बने लखनऊ के निशांत जायसवाल कहते हैं कि राष्ट्रीय खेलों में इंडिया के सफल रेफरी बनना चाहते हैं। फिटनेस के लिए उन्होंने मॉडलिंग की लाइन चुनी है।
फोटो-26
सफलता के लिए करूंगा कड़ी मेहनत
मिस्टर फर्रुखाबाद अमन तिवारी कहते हैं कि मॉडलिंग के क्षेत्र में वह कॅरियर बनाना चाहते हैं। अभी यह शुरुआत है। सफलता के लिए और कड़ी मेहनत करूंगा।