फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Video of voting eight times, recommendation for re-voting at a booth in Waryal, Aliganj.

Farrukhabad News: आठ बार वोट डालने वीडियाे वारयल, अलीगंज के एक बूथ पर दोबारा मतदान की संस्तुति

Mon, 20 May 2024 01:11 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Mon, 20 May 2024 01:11 AM IST
विज्ञापन
Video of voting eight times, recommendation for re-voting at a booth in Waryal, Aliganj.
फर्रुखाबाद। लोकसभा चुनाव के मतदान के दिन (13 मई) का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद रविवार रात डीएम ने अलीगंज विधानसभा क्षेत्र के प्राथमिक पाठशाला खिरियापमारात के बूथ संख्या 343 पर दोबारा मतदान की संस्तुति की है। साथ ही वीडियो में दिख रहे किशोर को भी गिरफ्तार कर लिया गया है और पोलिंग पार्टी के कार्मिकों को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन

दरअसल, वायरल वीडियो में एक किशोर ईवीएम पर भाजपा सांसद मुकेश राजपूत के सामने वाला बटन दबाते दिख रहा है। इसके बाद वह अपना चेहरा दिखाता है। किशोर एक के बाद एक आठ बार इसी प्रक्रिया को दोहराता दिख रहा है। वायरल वीडियो को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एक्स पर पोस्ट किया। इसमें लिखा कि अगर चुनाव आयोग को लगे कि ये गलत हुआ है तो वह कुछ कार्रवाई जरूर करे। नहीं तो भाजपा की बूथ कमेटी, दरअसल लूट कमेटी है। नहीं चाहिए भाजपा। राष्ट्रीय अध्यक्ष की पोस्ट के बाद बड़ी संख्या में लोग इस पर तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी डॉक्टर वीके सिंह ने बताया कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जो ट्वीट किया उसको गंभीरता से लेते हुए लोक सभा निर्वाचन क्षेत्रान्तर्गत 103-अलीगंज विधान सभा क्षेत्र के सहायक रिटर्निग आफिसर को मामले की जानकारी दी गई। सहायक रिटर्निंग ऑफिसर ने मामले में जनपद एटा के थाना नयागांव में 19 मई को धारा 171एफ, 419, 128, 132, 136 लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1950, 1951, 1989 व 66 सूचना प्रौद्योगिकी (संशोधन) अधिनियम 2008 के तहत रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। यह मामला अलीगंज विधानसभा क्षेत्र के प्राथमिक पाठशाला खिरियापमारात के बूथ संख्या 343 का है। पोलिंग पार्टी के चारों कार्मिकों की लापरवाही देखते हुए सभी को निलंबित कर दिया गया है। वीडियो में दिख रहे किशोर को गिरफ्तार कर जिला प्रोवेशन अधिकारी की अभिरक्षा में दे दिया गया है। निर्वाचन की सुचिता स्वतंत्र एवं निष्पक्ष मतदान के लिए निर्वाचन आयोजन दोबारा मतदान की संस्तुति की गई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed