फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Video of voting eight times goes viral, recommendation for re-voting at a booth in Aliganj

Farrukhabad News: आठ बार वोट का डालने वीडियाे वायरल, अलीगंज के एक बूथ पर दोबारा मतदान की संस्तुति

Mon, 20 May 2024 03:02 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 20 May 2024 03:02 AM IST
विज्ञापन
Video of voting eight times goes viral, recommendation for re-voting at a booth in Aliganj
फर्रुखाबाद। लोकसभा चुनाव में 13 मई को हुए मतदान में एक किशोर के आठ बार वोट डालने पर जिला निर्वाचन अधिकारी ने एटा के अलीगंज विधानसभा क्षेत्र के एक बूथ में पुनर्मतदान की संस्तुति की है। घटना का वीडियो वायरल हुआ था। पोलिंग पार्टी के कार्मिकों को निलंबित कर दिया गया है। आरोपी किशोर को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन


दरअसल, वायरल वीडियो में एक किशोर ईवीएम पर भाजपा सांसद मुकेश राजपूत के सामने वाला बटन दबाते दिख रहा है। इसके बाद वह अपना चेहरा दिखाता है। किशोर एक के बाद एक आठ बार इसी प्रक्रिया को दोहराता दिख रहा है। वायरल वीडियो को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एक्स पर पोस्ट किया। इसमें लिखा कि अगर चुनाव आयोग को लगे कि ये गलत हुआ है तो वह कुछ कार्रवाई जरूर करे। नहीं तो भाजपा की बूथ कमेटी, दरअसल लूट कमेटी है। पोस्ट के बाद बड़ी संख्या में लोग इस पर तरह-तरह के कमेंट करने लगे।
विज्ञापन


जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. वीके सिंह ने बताया कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की पोस्ट को गंभीरता से लेते हुए लोक सभा निर्वाचन के 103-अलीगंज विधानसभा क्षेत्र के सहायक रिटर्निंग आफिसर को मामले की जानकारी दी गई। सहायक रिटर्निंग ऑफिसर ने मामले में जनपद एटा के थाना नयागांव में रिपोर्ट दर्ज करा दी है। यह मामला अलीगंज विधानसभा क्षेत्र के प्राथमिक पाठशाला खिरिया पमारान के बूथ संख्या 343 का है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पोलिंग पार्टी के चारों कार्मिकों की लापरवाही देखते हुए सभी को निलंबित कर दिया गया है। वीडियो में दिख रहे किशोर को गिरफ्तार कर जिला प्रोबेशन अधिकारी की अभिरक्षा में दे दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed