फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Video of assault on gas agency owner goes viral

Farrukhabad News: गैस एजेंसी मालिक से मारपीट का वीडियो वायरल

Fri, 09 Aug 2024 01:42 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 09 Aug 2024 01:42 AM IST
विज्ञापन
Video of assault on gas agency owner goes viral
फर्रुखाबाद। उधारी के 5.30 लाख रुपये मांगने पर सराफा व्यापारी पिता-पुत्रों ने गैस एजेंसी मालिक से पीटकर जान से मारने का प्रयास किया। मारपीट के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। एसपी के हस्तक्षेप करने पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

फतेहगढ़ कोतवाली के मोहल्ला बजाजा निवासी अभय गोस्वामी गैस एजेंसी मालिक हैं। उन्होंने पुरानी सब्जी मंडी स्थित नारायण ज्वेलर्स के मालिक विजय वैश्य को 5.30 लाख रुपये उधार दिया था। कई दिनों ने अभय गोस्वामी रुपये वापसी को लेकर विजय वैश्य व उनके पुत्र पिंटू से बात कर रहे थे। बुधवार शाम अभय सराफा व्यापारी की दुकान पर रुपये मांगने के लिए गए।
विज्ञापन

पिता-पुत्र ने गाली-गलौज कर अभय पर हमला कर दिया। उनकी गर्दन दबाकर जान से मारने का प्रयास किया। मारपीट के दौरान वह जमीन पर गिर गए। उनके हाथ की दो अंगुलियां टूट गई। आसपास के लोगों के बीच-बचाव करने पर पिता-पुत्र ने जान से मारने की धमकी दी। अभय ने रात में ही तहरीर दी थी। पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई का भरोसा देकर उनको वापस घर भेज दिया। गुरुवार को मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। एसपी आलोक प्रियदर्शी ने पूरे मामले को संज्ञान में लेकर मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed