फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Video of assault and vandalism at Kumar petrol pump goes viral

Farrukhabad News: कुमार पेट्रोल पंप पर मारपीट व तोड़फोड़ का वीडियो वायरल

Sun, 26 Nov 2023 12:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 26 Nov 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
Video of assault and vandalism at Kumar petrol pump goes viral
फर्रुखाबाद। कुमार पेट्रोल पंप पर मजदूरों से मारपीट व तोड़फोड़ का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
विज्ञापन

हमलावरों ने संचालिका को जान से मारने की धमकी दी। धक्का मुक्की में संचालिका की सोने की चेन गिर गई। उन्होंने चार नामजद सहित 19 लोगों के खिलाफ तहरीर दी।
फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के न्यू जजेज कॉलोनी निवासी रचना फतेहगढ़ फर्रुखाबाद मार्ग मोहल्ला तलैया लाइन स्थित कुमार पेट्रोल पंप की संचालिका है। पेट्रोल पंप पर मालिकाना हक को लेकर शहर कोतवाली के मोहल्ला पुरानी गढ़ी निवासी लोगों से मुकदमा चल रहा है। पेट्रोल पंप पर कंपनी की ओर से काम करवाया जा रहा है।
शनिवार शाम चार नामजद सहित 15 अज्ञात लोग पंप पहुंचे। मजदूरों से मारपीट कर तोड़फोड़ करने लगे। सूचना पर पहुंची संचालिका रचना ने विरोध किया। उनको जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

भीड़ में धक्का मुक्की के दौरान रचना की सोने की चेन गिर गई। उसकी 1.27 लाख रुपये कीमत बताई गई । घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। रचना ने चार नामजद लोगों के खिलाफ मारपीट, तोड़फोड़ व जान से मारने की धमकी की तहरीर दी है। कोतवाल हरिश्याम सिंह ने जांच के बाद मुकदमा दर्ज करने का भरोसा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed