{"_id":"690a4e51510c7e7c910850f8","slug":"vehicles-will-reach-shringirampur-via-khudaganj-and-return-via-rajipur-route-farrukhabad-news-c-222-1-frk1012-132226-2025-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: खुदागंज होकर श्रंगीरामपुर पहुंचेंगे वाहन, रजीपुर मार्ग से वापसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: खुदागंज होकर श्रंगीरामपुर पहुंचेंगे वाहन, रजीपुर मार्ग से वापसी
Wed, 05 Nov 2025 12:34 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Wed, 05 Nov 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
फोटो: 39 श्रंगीरामपुर में गंगा घाट पर मंगलवार शाम होती रोशनी, बैठे श्रद्धालु। स्रोत: जागरूक पा
कमालगंज। तीर्थस्थली श्रंगीरामपुर में बुधवार को कार्तिक मेले व स्नान के लिए व्यवस्था बनाई गई है। वाहन कानपुर-फतेहगढ़ मार्ग से खुदागंज, अखमेलपुर होकर यहां पहुंचेंगे और सबलपुर, रजीपुर मार्ग से उनकी वापसी होगी।
सुरक्षा के लिए स्नान घाट चौकी खोली गई है। भीड़ को नियंत्रण करने के लिए चार स्थानों पर बैरियर लगाए गए हैं। एसडीएम सदर रजनीकांत, सीओ अमृतपुर ने मंगलवार रात तक मेला क्षेत्र व गंगा तट पर मौजूद रहकर व्यवस्था कराई। कन्नौज जनपद के मलिकपुर के पास रूट डायवर्जन स्थल पर पुलिस तैनाती की गई। जिला जेल चौराहा फतेहगढ़ में भी डायवर्जन किया गया।
रजीपुर, खुदागंज, श्रंगीरामपुर, कन्नौज के संयोगिता मार्ग के कुंडपुरा तिराहा पर पुलिस बैरियर स्थापित किए गए। स्नान घाट से 800 मीटर पहले पार्किंग स्थल पर पुलिस तैनात की गई। यहां से श्रद्धालुओं को सोता के ऊपर बने रास्ते से होकर पैदल गंगा घाट तक जाना होगा।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार ने बताया कि बाहरी पुलिस बल में 10 उप निरीक्षक, 40 कांस्टेबल, 20 महिला पुलिसकर्मी, डेढ़ सेक्शन पीएसी, फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी, एंबुलेंस के लिए स्थान तय कर दिए गए हैं। किसी के खो जाने पर साउंड सिस्टम से प्रसारण होगा। स्नान स्थल से 8 मीटर दूरी पर गंगा में 15 फिट गहराई है। इसके लिए प्लास्टिक जाल से बैरिकेडिंग की गई है। 12 गोताखोर, पांच नाव व एक स्टीमर लगाया गया।
प्रधान अवनीश यादव, लेखपाल डॉ. अजय, मोनू मिश्रा, राजा मिश्रा, चौकी इंचार्ज शिवकुमार व्यवस्था में रहे। एसडीएम रजनीकांत ने बताया कि घाट पर सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हैं।