फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Vehicles crawling due to the slow pace of repairs on the Ramganga bridge.

Farrukhabad News: रामगंगा पुल पर मरम्मत की धीमी रफ्तार से रेंग रहे वाहन

Wed, 30 Sep 2026 12:47 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
Vehicles crawling due to the slow pace of repairs on the Ramganga bridge.
फर्रुखाबाद। इटावा-बरेली हाईवे स्थित रामगंगा पुल पर जोड़ों की मरम्मत के चलते यातायात व्यवस्था प्रभावित है। एक तरफ के वाहनों को रोककर दूसरी ओर से यातायात संचालित किया जा रहा है। इससे 15 से 20 मिनट में दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग रही है। 10 सितंबर से चल रहा मरम्मत कार्य धीमी गति से होने से वाहन चालकों और यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन

रामगंगा पुल के उत्तरी छोर पर शाहजहांपुर और दक्षिणी छोर पर फर्रुखाबाद पुलिस के जवान यातायात व्यवस्था संभाल रहे हैं। इसके बावजूद वाहनों का दबाव अधिक होने से कुछ ही देर में जाम की स्थिति बन जाती है। हाईवे से रोजाना करीब 20 हजार भारी वाहनों का आवागमन होता है। पुल पर जाम लगने से बरेली, शाहजहांपुर, हरदोई और पीलीभीत जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

एनएचएआई के साइट इंजीनियर विश्वास मिश्रा ने बताया कि पुल के सभी जोड़ दोबारा खोलकर उनकी मरम्मत कराई जा रही है। कार्य पूरा होने के बाद यातायात सुचारु हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed