{"_id":"63123cf604a5f67e062a44d9","slug":"vehicle-collision-killed-the-young-man-farrukhabad-news-knp716048842","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर मिस्त्री की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर मिस्त्री की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
विज्ञापन
कमालगंज। किसी वाहन की टक्कर से बाइक सवार ट्रैक्टर मिस्त्री की मौत हो गई। जेब में मिले मोबाइल से पुलिस ने परिजनों को सूचना दी है।
जनपद कन्नौज कोतवाली गुरसहायगंज के मोहल्ला सिमांश नगर निवासी अतुल कुमार बाथम (21) गुरुवार रात बाइक से शहर कोतवाली के मोहल्ला गंगानगर निवासी ममेरे भाई रमन के घर जा रहा था।
कमालगंज महरूपुर राबी गिहार बस्ती के पास किसी वाहन ने अतुल की बाइक में टक्कर मार दी। हेलमेट न लगाए होने से सिर पर गंभीर चोट आने से अचेत होकर गिर पड़ा। पुलिस अतुल को सीएचसी ले गई। वहां डॉक्टर ने उसको मृत घोषित कर दिया। मां मधु, भाई विकास, विशाल, आकाश, बहन वर्षा रो- रो कर बेहाल हो गई। पुलिस ने शुक्रवार को अतुल के शव का पोस्टमार्टम कराया।